{"_id":"69b85a4bd2344693fe0325a8","slug":"the-pollution-control-board-fined-five-shopkeepers-2500-rupees-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148210-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच दुकानदारों पर लगाया 2500 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच दुकानदारों पर लगाया 2500 रुपये का जुर्माना
Tue, 17 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। जेईई चंचल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्रवाई के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में पांच दुकानदारों पर कुल 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए हैं जिनके माध्यम से आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और प्रदूषित वातावरण सीधे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालता है। संवाद