फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The only son suffering from cancer hanged himself in a friend's vacant plot.

Bhiwani News: कैंसर से पीड़ित इकलौते बेटे ने दोस्त के खाली प्लाॅट में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The only son suffering from cancer hanged himself in a friend's vacant plot.
भिवानी। चरखी दादरी क्षेत्र के गांव मधमाधवी में पानीपत के एक युवक ने अपने दोस्त के खाली प्लाॅट में फंदा लगाकर सोमवार रात जान दे दी। युवक कैंसर से पीड़ित था और इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मंगलवार को सदर पुलिस थाना भिवानी ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था जबकि उसके माता-पिता पहले से अलग-अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत के वार्ड छह स्थित भारत नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय शिवम प्राइवेट नौकरी करता था। वह सोमवार को चरखी दादरी के गांव मधमाधवी में अपने दोस्त विष्णु के पास आया हुआ था और रात को उसी के घर रुका था। देर रात शिवम ने विष्णु के घर के पास ही उसके खाली प्लॉट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब लोग उठे तो शिवम फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस भिवानी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंचाया। विष्णु ने बताया कि शिवम ने उसे पहले ही बताया था कि वह कैंसर से पीड़ित है और लंबे समय से इसी कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक अविवाहित था और दो बहनों का इकलौता भाई था। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि मृतक युवक की मां बबली के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed