फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The number of X-ray patients in Bhiwani crossed 300

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में एक्सरे मरीजों की संख्या 300 पार

Mon, 27 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The number of X-ray patients in Bhiwani crossed 300
भिवानी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही एक्सरे करवाने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 300 मरीज एक्सरे करवाने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा औसतन 30 मरीज प्रतिदिन एमआरआई करवाने आते हैं। इस कारण एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, शरीर दर्द के साथ हड्डी रोग से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचने के साथ ठंडी खाद्य सामग्री खाने से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी में पुराने दर्द भी उभर कर लोगों को सता रहे हैं। इस कारण पुरानी टूट फूट व दर्द के कारणों का पता करने के लिए चिकित्सक एक्सरे व एमआरआई की रिपोर्ट करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ के अनुसार ठंड में नसों के सिकुड़ने से दर्द व हड्डियों की परेशानी बढ़ती है। विटामिन डी की कमी से भी दर्द के मरीजों को समस्या आ जाती है। इस कारण ऐसे मौसम में दर्द के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द के मरीजों के लिए सुझाव
ठंडी खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।
शरीर को अच्छे से ढंक कर रखना चाहिए।
शीतलहर में सैर करने को नहीं जाना चाहिए।
धूप में बैठकर दर्द निवारक तेल से मसाज करनी चाहिए।

सर्दी के मौसम में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कुछ सावधानी बरतने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। समय से दवा लेकर समय से समस्या का निदान हो सकता है। - डॉ. मनीश श्योराण, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed