फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The number of patients is increasing in the OPD of the Pediatrics Department

Bhiwani News: मौसम में बदलाव के साथ बाल रोग विभाग की ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या

Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The number of patients is increasing in the OPD of the Pediatrics Department
नागरिक अस्पताल भिवानी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी भीड़।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, खांसी व जुकाम के साथ ही निमोनिया के मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों में डायरिया भी देखा जा रहा है। सोमवार को भी बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दोपहर तक मरीजों का आंकड़ा 117 पार कर चुका था।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे हैं। वहीं चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार बच्चे के लिए खान पान का विशेष ध्यान रखें। कुछ बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बच्चा जल्दी बीमार हो जाता है। वहीं अभिभावकों को भी ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए तो विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में निमोनिया के लक्षण
सांस लेने में दिक्कत होना।
खांसी के साथ बलगम निकलना।

खांसी के साथ सीने व पेट में दर्द।

उल्टी, दस्त व भूख कम लगना।


निमोनिया से बचाव कैसे करें

बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें।

पौष्टिक आहार दें।

कफ नहीं बनने दें।

समय पर टीकाकरण करवाएं।

मौसम में बदलाव की वजह से बच्चे वायरल निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। समय पर उपचार न मिलने से बच्चे को सांस लेने में परेशानी आ रही है। इस कारण बच्चे को किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श कर इलाज शुरू करें। - डॉ. रीटा सिसोदिया, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed