{"_id":"6472269799d3013dc30d5a94","slug":"the-new-building-of-parliament-is-the-pride-of-the-country-boycotting-it-is-boycotting-the-country-and-democracy-jp-bhiwani-news-c-21-hsr1027-144043-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का नया भवन देश की शान, इसका बहिष्कार देश व लोकतंत्र का बहिष्कार : जेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद का नया भवन देश की शान, इसका बहिष्कार देश व लोकतंत्र का बहिष्कार : जेपी
Sat, 27 May 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 May 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस की ओर से संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने को लेकर जवाब दिया। कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि ये भवन देश की शान है, इसके उद्घाटन का बहिष्कार देश व लोकतंत्र का बहिष्कार है। इसका निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य की जरूरत को देखते हुए करवाया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को इसका बहिष्कार करना है तो इसके साथ ही एक एलान भी करे कि जीत के बाद वो इस भवन में नहीं आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस ने अपने समय में कई राज्यों के विधानसभा भवनाें का उद्घाटन सोनिया गांधी से करवाया था, जबकि सोनिया गांधी उस समय किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं थीं। उन्होंने कांग्रेस के बड़े-बड़े चुनावी वादों पर कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपने समय में काफी गड़बड़ घोटाले किए हैं। इसके बाद उन्हें अब जेल दिखाई दे रही है। ऐसे में वो जेल जाने के डर से सब कुछ फ्री में बांटने का दावा करते हैं।