फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The municipal elections were announced

Bhiwani News: लोहारू, बवानीखेड़ा और सिवानी में नगर पालिका चुनाव का हुआ शंखनाद

Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The municipal elections were announced
बवानीखेड़ा कस्बा। 
भिवानी/लोहारू। जिले की तीन नगर पालिका लोहारू, बवानीखेड़ा और सिवानी में चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है। तीनों नगर पालिका में 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं नामांकन 11 फरवरी से शुरू होंगे व 17 फरवरी नामांकन का अंतिम दिन होगा। रिपोलिंग 9 मार्च को होगी।
विज्ञापन

सिवानी का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया है और बवानीखेड़ा और लोहारू में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। बवानीखेड़ा के 16 वार्डों तो लोहारू में नपा के 14 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इसी तरह सिवानी के 16 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इस बार प्रधान पद का चुनाव सीधा होगा।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा में 16 वार्डों के 16,785 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
नगर पालिका बवानीखेड़ा में चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चेयरमैन पद के चुनाव के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भावी उम्मीदवारों ने पोस्ट डालकर लोगों से अपने पक्ष में सहयोग व आशीर्वाद मांगना शुरू कर दिया है। भावी उम्मीदवारों में अधिकतर पहले भी नगर पालिका पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन इस बार जनता अपने मत का प्रयोग कर सीधा चेयरमैन चुनने जा रही है। ऐसे में भावी उम्मीदवारों की राह आसान नहीं रहने वाली है। बवानीखेड़ा में 16 वार्ड़ों के 16,785 मतदाता प्रधान पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा में ये रहेंगे मुख्य उम्मीदवार
नगर पालिका बवानीखेड़ा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्टी की तरफ से सतवीर सिहं तंवर व कांग्रेस पार्टी से उमेश भारद्वाज मुख्य दावेदार के तौर पर तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं भारत कौशिक, सुंदर अत्री, सतपाल शर्मा, सुभाष तंवर, तरुण राठौड़, पंकज महता, जगदंबा महता, रमेश काजल व दिलबाग भाकर भी लंबे समय से तैयारी में जुटे हुए हैं। कस्बे के दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने सिंबल पर चुनाव लड़ने की संभावना भी जता दी है। कस्बे के भावी उम्मीदवार लंबे समय से लोगों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। फिलहाल कस्बे में भावी उम्मीदवारों की लंबी सूची है। लेकिन नामांकन के अंतिम दिन तक पांच से छह मुख्य चेहरे रहने की संभावना है। अगर राजनीतिक पार्टियां सिंबल पर चुनाव करवाती है तो कस्बे के चुनावी समीकरण कुछ और होंगे। फिलहाल कस्बे में ये कहना मुश्किल होगा कि अध्यक्ष पद की कुर्सी का सिरमौर कौन होगा। लेकिन नामांकन की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्थिति स्पष्ट होती नजर आएगी। अगले दो से तीन दिन में कस्बे के प्रमुख लोगों की बैठक व पंचायत होने का सिलसिला शुरू होगा। कस्बे के लोगों ने विधायक के चुनाव में एकता का परिचय देते हुए सकारात्मक उदाहरण पेश किया था। ऐसा ही कुछ नजारा पंचायतों के माध्यम से फिर देखा जा सकता है।
बवानीखेड़ा में आरक्षित वार्डों की स्थिति
वार्ड संख्या 5,6,9,12,14 व 16 अनुसूचित जातियों से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इसमें से वार्ड संख्या 12 व 14 अनुसूचित जातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या 10 पिछड़े वर्ग क की महिलाओं से संबंधित महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। वार्ड संख्या 1, 8 व 11 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

लोहारू में 14 वार्डों के 11,075 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
चुनावों की घोषणा के साथ ही लोहारू में चुनावी हलचल बढ़ गई और विभिन्न वार्डों में लोक चुनावों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। लोहारू शहर में इस बार 14 वार्ड पार्षदों का चुनाव होना तथा पहली बार शहर के लोग अध्यक्ष पद का चुनाव भी प्रत्यक्ष तौर पर करेंगे और यहीं नही चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के आरक्षित किया गया है। 11,075 मतदाता अपने मत का प्रयोग इस चुनाव में करेंगे। इसके कारण इस बार चुनाव काफी रोचक होते दिखाई दे रहे हैं और लोगों की निगाहें चुनावों की तिथि पर टिकी हुई थी। चुनावों की तिथि घोषित होने के साथ ही शहर में चुनावी हलचल बढ़ गई है।

लोहारू में प्रधान के लिए सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने पकड़ा जोर
सोशल मीडिया पर लोहारू में प्रधान पर को लेकर चर्चाएं भी तेज होती दिखाई देने लगी है। सोशल मीडिया पर पहले ही प्रदीप तायल, संजय खंडेलवाल, हरपाल सिंह, देवी सिंह सोनी, सुभाष सैनी, प्रदीप सैनी, सब्जी मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुभाष सैनी, विपिन सैनी, रामभगत सोलंकी, जगदीश जायलवाल, अमित डालमिया, रामप्रकाश चौहान, आरती शर्मा, अनीता देवी, वीरेंद्र सैनी सहित अनेक लोगों को प्रधान पद की दौड़ में बताया जा रहा। अब तिथि घोषित होने के साथ ही और भी कई नए चेहरे सामने आ सकते हैं।

लोहारू के वार्डों की स्थिति
नगरपालिका सचिव तेजपाल सिंह के अनुसार लोहारू शहर का वार्ड नंबर 1 व 5 एससी वर्ग की महिला, वार्ड नंबर 4 व 8 एससी वर्ग, वार्ड नंबर 6 बीसी ए वर्ग की महिला, वार्ड नंबर 12 बीसी बी वर्ग की महिला, वार्ड नंबर 11 सामान्य वर्ग की महिला और शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं।

सिवानी में 13 से बढ़कर बने अब 16 हुए वार्ड

जिले के सिवानी मंडी में नपा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। 4 जून 2023 से नगर पालिका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से शहर के नागरिक नई नेतृत्व टीम की प्रतीक्षा कर रहे थे। चुनाव की तारीखें घोषित होते ही गलियों और बाजार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समीकरण और रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार सिवानी नगर पालिका के चुनाव में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि सिवानी से 15,355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसमें से 7,280 महिलाएं और 8,075 पुरुष शामिल हैं। सबसे बड़ा बदलाव वार्डों की संख्या में हुआ है। पहले जहां 13 वार्ड थे, अब यह संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है।
सिवानी में आरक्षित वार्ड
नए आरक्षण व्यवस्था के तहत 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग, और 9 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह आरक्षण प्रणाली न केवल विविध समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी, बल्कि चुनाव को और भी दिलचस्प बना देगी। इस बार सिवानी नगर पालिका के इतिहास में पहली बार चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा। इससे पहले, चेयरमैन का चयन निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता था।

सिवानी में भाजपा समर्थक हुए सक्रिय
पिछले कार्यकाल में वार्ड नंबर 11 से पार्षद चुने गए सुरेश खटक चेयरमैन बने थे। अब जनता को अपने वार्ड पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका चेयरमैन के लिए भी वोट डालने का अवसर मिलेगा। इस बदलाव ने मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है, क्योंकि अब वे सीधे अपने नगर प्रमुख का चयन कर सकेंगे। चुनावी माहौल में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की सक्रियता साफ नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अगर चुनाव पार्टी सिंबल पर होते हैं, तो यह स्थिति भाजपा के पक्ष में जा सकती है। हालांकि, कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में कूदने की तैयारी में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो जाएगा। आगामी चुनावों में वंदना केडिया, गोलू रानी सूरतपुरिया, अनु लोहिया, पूजा रानी, विद्या देवी कोठारी मुख्य उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed