फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal Council is now busy in beautifying the main roads of the city, got the bushes on Hansi Road cleared.

Bhiwani News: नगर परिषद अब शहर के मुख्य रास्तों के सुंदरीकरण में जुटा, हांसी रोड की झाड़ियां कराईं साफ

Tue, 26 Nov 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Nov 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council is now busy in beautifying the main roads of the city, got the bushes on Hansi Road cleared.
भिवानी। नगर परिषद शहर के मुख्य रास्तों के सुंदरीकरण का काम कराने में जुट गया है। हालांकि अभी सुंदरीकरण कार्यों के टेंडर कराए जाने हैं, फिलहाल नगर परिषद के कर्मचारी मुख्य रास्तों की फुटपाथ और हांसी रोड की कटिली झाड़ियों को जेसीबी से साफ कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद की करोड़ों की सात अलग-अलग परियोजनाएं हैं, जिनमें मुख्यत: पार्कों के अलावा मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण का मसौदा शामिल है। सुंदरीकरण के तहत सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ चकाचक की जाएगी। वहीं डिवाइडर पर भी लाइटिंग का काम होगा। पेड़ पौधों से भी शहर की सुंदरता को चार चांद लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारी हांसी रोड पर महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय से जूई नहर के दायरे में फुटपाथ पर कई सालों से उगी कटिली झाड़ियों को जेसीबी से साफ करा रहे हैं। नगर परिषद ने हांसी रोड पर बासिया भवन से जूई नहर पुलिया तक के मार्ग को सुंदरीकरण के दायरे में शामिल किया है। इस दायरे में सड़क के दोनों तरफ की फुटपाथ तैयार होगी, स्ट्रीट लाइटें लगेंगी वहीं पौधों से भी इस मार्ग को गुलजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर करीब ढाई करोड़ का बजट खर्च आएगा। इसी तरह शहर के रोहतक रोड को भी अग्रसेन चौक से लेकर हुन्नामल प्याऊ तक चकाचक किया जाएगा। फुटपाथ के अलावा लाइटिंग और पेड़ पौधों से इस मार्ग की सुंदरता भी बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब पांच करोड़ का बजट खर्च आएगा।
शहर में माल रोड पर भी करीब सात करोड़ का बजट खर्च होगा। रेलवे स्टेशन रोड से लेकर घंटाघर और सराय चौपटा तक का मार्ग भी सुंदरता के दायरे में आएगा। इस पर भी फुटपाथ, लाइटिंग और पेड़ पौधों से यहां की सुंदरता बढ़ाई जाएगी।
इसी तरह लोहारू रोड का भी नई अनाज मंडी के गेट से लेकर भिवानी-घग्घर ड्रेन तक के मार्ग को चकाचक किया जाना है। इस पर भी नई फुटपाथ बनाई जाएगी और लाइटिंग का काम भी होगा। इसी तरह मुख्य पार्कों के सुंदरीकरण के मसौदे भी इसी दायरे में शामिल किए गए हैं।

नगर परिषद में शहर के मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण के कार्याें की अनुमति के लिए मामला गुरुग्राम के चीफ इंजीनियर के समक्ष तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके बाद इन कार्यों के टेंडर कराए जाएंगे। नए साल में शहर को नया ही लुक दिया जाएगा। मुख्य रास्तों पर फुटपाथ और लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके अलावा मुख्य पार्कों के सुंदरीकरण का काम भी किया जाएगा।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article