फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The minister instructed officials to expedite development and flood relief work.

Bhiwani News: मंत्री ने दिए विकास व बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने निर्देश

Mon, 15 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The minister instructed officials to expedite development and flood relief work.
तोशाम। प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तोशाम खंड के विकास कार्यों और बाढ़ राहत से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तोशाम में चल रहे सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जमा बरसाती पानी की निकासी तुरंत सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण बाढ़ के पानी की प्राकृतिक निकासी संभव नहीं है। वर्तमान में जल निकासी मुख्य रूप से भिवानी-घग्गर ड्रेन के माध्यम से की जाती है, इसलिए इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान और प्रदीप गोलागढ़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed