फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The maximum temperature increased by 4.7 degrees in four days, everyone is troubled by the heat wave

चार दिन में 4.7 डिग्री बढ़ा अधिकतम तामापन, लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 4.7 degrees in four days, everyone is troubled by the heat wave
तेज धूप के बीच छाते के सहारे अपने गंतव्य को जाती युवतियां। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.7 व न्यूनतम ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की हालत खराब कर दी है। पिछले चार दिन में 4.7 डिग्री तापमान बढ़ चुका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम के साथ बढ़ते न्यूनतम तापमान ने ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक है। दिनभर लोग तेज गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से परेशान रहे। काफी लोग गर्मी और तेज धूप के कारण सिर चकराने की समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन और इसी तरह तेज गर्मी से लोगों को जूझना होगा।
लगातार बढ़ती गर्मी के सामने कूलर-एसी भी फेल हो गए है। बच्चों के लिए गर्मी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। वहीं शरीर में पानी की कमी के कारण वे बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने बढ़ते तापमान के बीच बच्चों का विशेष ख्याल रखने, बच्चों को बार-बार पानी, नींबू पानी, मौसमी का जूस पिलाने की सलाह दी है। साथ ही जहां तक संभव ना हो धूप में नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कब कितना रहा तापमान
09 मई 40.0 27.6
10 मई 42.3 28.5
11 मई 42.2 28.3
12 मई 44.2 28.7
13 मई 44.7 29.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed