फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main accused of fraudulently getting the name of the land by preparing the fake GPA arrested

जमीन की नकली जीपीए तैयार करा धोखाधड़ी से नाम कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The main accused of fraudulently getting the name of the land by preparing the fake GPA arrested
भिवानी। पुलिस ने 72 कनाल 19 मरला जमीन की नकली जीपीए तैयार कराकर जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने के मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली वासी सोनिया ने सिवानी थाने मेें शिकायत दी थी कि उसके पिता ठाकरदास वासी सिवानी की 26 सितंबर 2008 को मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी कृषि भूमि उसकी माता के नाम दर्ज हो गई थी। उसकी माता का देहांत तीन फरवरी 2020 को हो गया था। कुछ लोगों ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से कृषि भूमि की नकली जीपीए तैयार कर दो रजिस्ट्री बुधराम की लड़की व एक अन्य महिला के नाम धोखाधड़ी से करवा दी। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। सिवानी पुलिस के उपनिरीक्षक सज्जन सिंह ने नकली जीपीए तैयार करवा कर धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने के मुख्य आरोपी को सिवानी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सतीश कुमार वासी ढाबलान नरवाना के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि उसने फर्जी जीपीए तैयार करवाकर तमाम जमीन अपने नाम करवा ली थी और फिर उस जमीन को धोखे से आगे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed