फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The life of a bike rider seriously injured in a road accident was saved by taking him to the hospital

Bhiwani News: सड़क हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The life of a bike rider seriously injured in a road accident was saved by taking him to the hospital
अस्पताल में उपचार करवाता हादसे में घायल युवक।  - फोटो : 1
तिगड़ाना। तिगड़ाना मोड़ के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़े अमन को समय पर अस्पताल पहुंचाकर सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी व धनाना निवासी पवन घणघस ने साथियों की मदद से उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

हादसे में अमन सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। भारी यातायात के बावजूद काफी देर तक कोई उसकी मदद के लिए नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दर्जनों वाहन घायल के पास से गुजरते रहे और उसके ऊपर से किसी अन्य वाहन के गुजरने का खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान ड्यूटी पूरी कर हिसार से भिवानी लौट रहे पवन घणघस की नजर घायल अमन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और साथ मौजूद सारांश घणघस तथा गांव पुठी निवासी साथी की मदद से अमन को सड़क से उठाया। तीनों ने बिना समय गंवाए घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका समय पर उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना देर रात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य को भी दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed