फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The league left the work on reducing the number of employees, reconciliation efforts started after the electricity billing system collapsed

Bhiwani News: कर्मचारियों की संख्या घटाने पर लीग ने छोड़ा काम, बिजली बिलिंग व्यवस्था धड़ाम होने पर शुरू हुए सुलह के प्रयास

Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The league left the work on reducing the number of employees, reconciliation efforts started after the electricity billing system collapsed
लाइन में लगकर बिजली का बिल भ्ररते नागरिक। 
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के छह सर्कल और सात जिलों में जनवरी से हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के 344 कर्मचारियों में से 101 कर्मचारियों को कम कर दिया गया है। अब शेष 243 कर्मचारियों में से भी दस फीसदी कर्मचारियों की कटौती की निगम तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग और निगम प्रबंधन के बीच ठन गई है।
विज्ञापन

छह जिलों के कैश काउंटरों पर एक्स सर्विसमैन लीग के कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर दिया तो अधिकारियों में भी हड़बड़ी मच गई। क्योंकि छह जिलों में निगम प्रबंधक का रोजाना ही करीब 30 करोड़ रुपयों का बिल भुगतान आता है। ऐसे में एक दिन के लिए लीग कर्मचारियों की हड़ताल से निगम को भी मोटा फटका लगा है। अब सुलह के लिए बुधवार को हिसार मुख्यालय में निगम के डायरेक्टर के साथ एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक है। इसमें मुद्दों पर बातचीत होगी। अगर मांगों को लेकर सुलह होती है तो निगम में पूर्व सैनिकों की कैश कलेक्शन काउंटरों पर नौकरी बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन


30 जून को अनुबंध पूरा हुआ

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, फतेहाबाद, हिसार, दादरी, जींद जिलों में हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग बिजली निगम में कैश काउंटरों पर कैश कलेक्शन का काम कर रही है। 30 जून को हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग का अनुबंध पूरा हो चुका है। इसके बाद जुलाई में अनुबंध के लिए नई शर्तों को लेकर मामला अटक गया है। इसी को लेकर सोमवार को निगम के कैश काउंटरों पर बिल भुगतान का काम पूर्व सैनिकों ने बंद कर दिया। इसके बाद निगम को एलडीसी के जरिए बिल भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था करानी पड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं को भी काफी परेशान होना पड़ा। भिवानी सर्कल में 17 सब डिविजन आते हैं। इसमें भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। भिवानी सर्कल में एक्स सर्विसमैन लीग के 95 कर्मचारी थे, जो अब घटकर 64 रह गए हैं, इसमें भी दस फीसदी पर कटौती की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक्स सर्विसमैन लीग की इन मांगों पर बना है गतिरोध

एक्स सर्विसमैन लीग 2005 से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कैश कलेक्शन का काम कर रही है। लीग की मांग है कि मैन पावर को नहीं घटाया जाए। उन्हें अब भी डीसी रेट पर भुगतान दिया जा रहा है, जबकि दो साल से डीसी रेट बंद है। कौशल विकास निगम में भी लीग कर्मचारियों को ग्रेजुएट के हिसाब से बी और सी ग्रुप में तैनाती दी जाए। 30 फीसदी बकाया राशि का भी भुगतान कराया जाए। निगम का तर्क था कि ऑनलाइन बिलिंग बढ़ी है, इसलिए कर्मचारी कम किए जाएं, जबकि लीग के अनुसार कर्मी ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव बिलिंग करा रहे हैं। काम उतना ही है, कम नहीं हुआ, मैन पावर कम होने से व्यवस्था बिगड़ रही है।

अब और पहले एक्स सर्विसमैन लीग कर्मचारियों की स्थिति

जिला-

पहले-

अब

फरीदाबाद-
29-

21

गुरुग्राम-1-
25-

18

गुरुग्राम-2-
21-

15

फतेहाबाद-
32-

23

हिसार-

79-

57

भिवानी-
95-

64

जींद-

63-

45

कुल-

344-

243
हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग का निगम में कैश कलेक्शन का अनुबंध 30 जून को पूरा हो चुका है। हमने अपनी मांगों को लेकर निगम को तीन बार पत्र भी दिया है, लेकिन निगम कर्मचारियों की लगातार कटौती कर रहा है। वहीं डीसी रेट पर ही उन्हें पुराना भुगतान किया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर बुधवार को निगम के डायरेक्टर के साथ बैठक है। इसमें सुलह के आसार हैं, फिलहाल कैश काउंटर खुलवा दिए हैं।


- सूबेदार मेजर सुरेंद्र कौशिक, अध्यक्ष, हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग, भिवानी।
एक्स सर्विसमैन लीग की मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर लगातार बातचीत हो रही है। फिलहाल भिवानी में मंगलवार से सभी कैश काउंटरों को खुलवाकर बिल भुगतान का कार्य चालू कराया गया है। किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article