{"_id":"63fbb79c3ccdb0153d0f3b44","slug":"the-laborer-injured-in-the-accident-died-bhiwani-news-c-21-1-67099-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा
Mon, 27 Feb 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। क्रशर मशीन पर काम करते वक्त मजदूर पर पट्टगर गिरने के कारण मजदूर घायल हो गया। घायल को साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी नरेश(44) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मामले के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार नरेश शनिवार को अपने अन्य साथियों के साथ क्रशर पर काम कर रहा था, तभी पट्टगर उसके ऊपर गिर गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम करने वाले कर्मियों ने उसे हिसार अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसने अपना दम तोड़ दिया। इस बारे में सूचना तोशाम थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद