फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The investigation of the student suicide case was handed over to the State Crime Branch

Bhiwani News: सरकार ने फरटिया दलित छात्रा आत्महत्या मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपी

Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The investigation of the student suicide case was handed over to the State Crime Branch
दीक्षा की फाइल फोटो।
भिवानी। हरियाणा सरकार ने लोहारू के फरटिया भीमा में दलित छात्रा आत्महत्या मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। लोहारू थाना प्रभारी ने लड़की के पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के वकील रजत कल्सन की मानें तो बहुचर्चित प्रकरण में परिजनों ने लोहारू पुलिस की जांच पर संदेह जताते हुए जांच अधिकारी पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा पीड़ित पिता ने एक रसूखदार पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के भी आरोप लगाए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेजकर मुकदमे की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या सीबीआई से कराने की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता कल्सन ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर मामले की जांच को मौजूदा डीएसपी से लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोहारू की अदालत में पेश की थी मामले की स्टेटस रिपोर्ट
बहुचर्चित छात्रा आत्महत्या प्रकरण में जांच अधिकारी लोहारू के डीएसपी ने न्यायिक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार की अदालत में स्टेटस रिपोर्ट पेश करके बताया कि इस मामले में दो आरोपी हनुमान व राहुल की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों के बारे में तफ्तीश जारी है। पीड़ित के वकील कल्सन ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी जांच वहीं की वहीं है। रिपोर्ट से साफ पता चल रहा है कि पुलिस के मौजूदा जांच अधिकारी भारी दबाव में हैं।


यह था पूरा मामला

लोहारू के गांव फरटिया भीमा निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी शारदा महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस कारण वह कॉलेज में अपनी बेटी का शुल्क समय पर जमा नहीं करा पाया। इस वजह से उनकी बेटी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इससे उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी। आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ उसे फीस जमा करने के लिए तंग करने लगे थे। इसी पीड़ा में उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।


फरटिया भीमा निवासी छात्रा दीक्षा आत्महत्या प्रकरण की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार को भी अवगत करा दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच से जुड़े दस्तावेज डीएसपी के समक्ष है। इस मामले में अब आगे की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा ही की जाएगी। -शिवकुमार, एसएचओ, लोहारू पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed