फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The information of the commissioner's inspection caused panic among the employees throughout the day

Bhiwani News: आयुक्त के निरीक्षण की सूचना से दिनभर कर्मचारियों में रहा हड़कंप

Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The information of the commissioner's inspection caused panic among the employees throughout the day
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज। 
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज को शुरू करने पर अभी संशय बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण तो कई बार किया जा चुका है। लेकिन कॉलेज के शुभारंभ को लेकर कोई सकारात्मक प्रभाव उनकी तरफ से नहीं देखा जा रहा है। वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त के निरीक्षण पर आने की सूचना से दिनभर कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग में आयुक्त का भिवानी मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण की सूचना पर कर्मचारी दिनभर आयुक्त के आने का इंतजार करते रहे। अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारी सुबह से ही अपने-अपने कार्य को लेकर गंभीर दिखे। नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सफाई कर्मचारी शौचालयों को चमकाते दिखें। वहीं ड्यूटी पर कार्यरत नशा मुक्ति केंद्र का स्टाफ भी घबराया हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

केंद्र में कार्यरत स्टाफ किसी भी अनजान चेहरे को बारीकी से देख कर पूछताछ कर रहा था। स्टाफ कर्मचारियों ने बताया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी संदेश आया है कि टीम अस्पताल प्रभारी के कार्यालय में पहुंच चुकी है। अस्पताल कर्मचारियों के बीच टीम के आने की सूचना एक चेन सिस्टम की तरह सोशल मीडिया पर संदेशों के माध्यम से फैल रही थी। लेकिन देर शाम आते-आते ये सूचना गलत साबित हुई। वीरवार को देर शाम तक कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 सीटों पर होना है दाखिला :
शहर में नव निर्मित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज अगर इसी सत्र में शुरू होता है तो यहां पर एमबीबीएस की 150 सीटों पर दाखिला होना है। लेकिन इसके शुभारंभ को लेकर ही अभी संशय है। मेडिकल कॉलेज के भवनों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तो किया जाता है। लेकिन इसको शुरू करने के लिए कोई खास प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा इसका शुभारंभ कब होगा, कौन करेगा इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है।

शहर में तीन जगह बनाई गई है मेडिकल कॉलेज के लिए इमारत :
शहर में तीन खंडों में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण किया गया है। इसमें सिविल अस्पताल के साथ लगती जमीन पर छह मंजिला भवन बनाया गया है। इस भवन में ओपीडी व आईपीडी की सुविधा है। इसके अलावा दूसरा खंड पुनर्वास केंद्र के पास बनाया गया है, जहां रिहायशी भवन बनाए गए हैं। तीसरा खंड हांसी रोड पर वीटा मिल्क प्लांट के पास बनाया गया है, जहां विद्यार्थियों के लिए कक्षा व रिहायशी भवन बनाए गए हैं।

720 बेड की मिलेगी सुविधा
अगर मेडिकल कॉलेज को पूर्णता शुरू किया जाता है तो जिले के लोगों को 720 बेड की सुविधा मिलेगी। नए भवन में ही सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। फिलहाल वार्ड की सुविधा नागरिक अस्पताल में चल रही है। अगर मेडिकल कॉलेज शुरू होता है तो यहां मरीजों के लिए वार्ड, एक्सरे, आईसीयू व थिएटर की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना था मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ, ऐन वक्त पर टाल दिया गया था...
बता दें कि हिसार में आयोजित कार्यक्रम में हिसार एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया जाना था। कार्यक्रम प्रस्तावित था। भिवानी में मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में मरीजों की जांच को शुरू भी कर दिया गया। लाइव प्रसारण भी किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले ऐन वक्त पर भिवानी के मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ को टाल दिया गया। इसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर भवन का निरीक्षण किया गया। लेकिन शुभारंभ नहीं हो पाया। जिले के लोग मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ का इंतजार कर रहे हैं।


हमारे पास स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त के आगमन की कोई अधिकारिक सूचना नहीं आती है। मेडिकल कॉलेज में मुख्यालय से कोई भी अधिकारी कभी भी औचक निरीक्षण या व्यवस्था जांच के लिए आ सकते हैं। वीरवार को कोई अधिकारी नहीं आया।
-डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed