फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Haryana Board will distribute Senior Secondary examination certificates starting July 20.

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड 20 जुलाई से वितरित करेगा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Haryana Board will distribute Senior Secondary examination certificates starting July 20.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मार्च-2026 की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा के प्रमाणपत्र वितरित करेगा। ये प्रमाणपत्र 20 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर भेजे जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के मुखिया अपने परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह वितरण संबंधित जिले में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से होगा। वे 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक इन्हें ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त 21 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भी प्रमाणपत्र मिलेंगे। यदि विद्यालय मुखिया किन्हीं कारणों से इन निर्धारित तिथियों में प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं कर पाते हैं। तो वे 21 जुलाई के उपरांत बोर्ड मुख्यालय से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


भिवानी जिले के बोर्ड मुख्यालय से मिलेंगे प्रमाणपत्र
जिला भिवानी के परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 98 में वितरित किए जाएंगे। इसमें कंपार्टमेंट, अनुत्तीर्ण कार्ड और माइग्रेशन प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। विद्यालय मुखिया स्वयं प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यदि वे स्वयं नहीं आ सकते तो अपने विद्यालय के किसी अध्यापक या प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed