फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The gymnastics hall of Bhim Stadium is being renovated at a cost of Rs 20 lakh.

Bhiwani News: भीम स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल का 20 लाख की लागत से किया जा रहा नवीनीकरण

Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The gymnastics hall of Bhim Stadium is being renovated at a cost of Rs 20 lakh.
भीम स्टेडियम के  जिम्नास्टिक हॉल में नवीनीकरण के लिए रखा सामान।
भिवानी। भीम स्टेडियम के जिम्नास्टिक इंडोर हॉल में लंबे समय से खिलाड़ियों को हो रही समस्याओं का समाधान अब शुरू हो गया है। पंचायती राज एवं तकनीकी विंग द्वारा करीब 20 लाख रुपये की लागत से हॉल का व्यापक नवीनीकरण किया जा रहा है। जिला उपायुक्त द्वारा एक माह पहले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद यह काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता सम्भव जैन के अनुसार नवीनीकरण के तहत फर्श निर्माण, रंग-पेंट, बिजली-पानी कनेक्शन, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत सहित हॉल को नया रूप दिया जा रहा है। साथ ही जिम्नास्टिक हॉल के निकट बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण भी चल रहा है। हॉल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है और आवश्यकता अनुसार भवन से जुड़े अन्य हिस्सों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए हॉल तो नया रूप ले रहा है लेकिन अभ्यास के लिए जरूरी जिम्नास्टिक सामग्री की कमी अभी भी बनी हुई है। स्टेडियम के खेल भंडारण में हालत यह है कि अधिकांश उपकरण समाप्त हो चुके हैं। जिला खेल अधिकारी विद्यानंद ने बताया कि खेल सामग्री की मांग उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और सामग्री मिलते ही खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल सामग्री
खेल सामग्री
संख्या
जिम्नास्टिक बाल
20
जिम्नास्टिक रिबन
20
जिम्नास्टिक रोप
20
जिम्नास्टिक क्लब
20
जिम्नास्टिक हूप 20
मैट
20
स्प्रिंग बोर्ड
8
वॉल बार
14
जिम्नास्टिक बेंच
12
रनवे
8
कारपेट कवर
30
मैग्निशियम पाउडर
210 किलोग्राम



पंचायती राज एवं तकनीकी विंग द्वारा जिम्नास्टिक इंडोर हॉल का नवीनीकरण किया जा रहा है। खेल सामग्री के लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेजी गई है। सामग्री मिलते ही खिलाड़ियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। - विद्यानंद, जिला खेल अधिकारी भिवानी



20 लाख रुपये से जिम्नास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें रंग-पेंट, बिजली, फर्श और लड़कियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण शामिल है। कार्य जारी है और जहां भी आवश्यकता होगी हॉल के ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। - संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज एवं तकनीकी विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed