फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The girls won the match by 32 points

Bhiwani News: देश की राजधानी की छोरियों ने 32 अंकों से जीता मुकाबला

Sun, 08 Dec 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The girls won the match by 32 points
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी को पकड़ते ​खिलाड़ी। 
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी स्पर्धा दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन भी अंडर-19 लड़कों व लड़कियों के रोचक मुकाबले देखने को मिले। सायंकालीन सत्र में लड़कियों के मुकाबले में देश की राजधानी दिल्ली व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में दिल्ली की टीम चंडीगढ़ टीम पर हावी रही। देश की राजधानी की छोरियों ने बाजी मारते हुए मुकाबले को 32 अंकों से जीत लिया।
विज्ञापन

दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में दोपहर बाद तीन बजे टॉस किया गया। चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीता। मैच में शुरुआत से ही दिल्ली की टीम चंडीगढ़ पर दबाव बनाती दिखी। हाफ समय तक दिल्ली की टीम मैच के स्कोर को 19 अंकों तक ले गई। वहीं, चंडीगढ़ की टीम मात्र 4 अंक बटोर पाई। हाफ समय के बाद दोबारा मैच शुरू हुआ। जिसके बाद दिल्ली की टीम ने फिर से टीम स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। इस बीच अच्छी रणनीति से मुकाबले को जीतने के लिए दिल्ली टीम ने दो बार टाइम आउट भी लिया।
विज्ञापन

टाइम आउट के दौरान खिलाड़ियों से बात कर दिल्ली टीम की कोच ने जर्सी नंबर 10 को आउट किया और उसकी जगह जर्सी नंबर 8 को टीम में शामिल किया। इस तरह से मैच के फाइनल परिणाम तक दिल्ली अंकों की संख्या को बढ़ाते हुए 44 पर जा पहुंची। वहीं, चंडीगढ़ की टीम 12 अंकों पर सिमट कर रह गई। देश की राजधानी दिल्ली की लड़कियों ने मुकाबला 32 अंकों के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा लड़कों की टीमों का परिणाम
भीम स्टेडियम में लड़कों के सीबीएसई डब्ल्यूएसओ तथा गुजरात के बीच मैच खेला गया। सीबीएसई डब्ल्यूएसओ की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम गुजरात को मुकाबले में जगह नहीं बनाने दी। आधा समय बीतने तक सीबीएसई डब्ल्यूएसओ की टीम 30 अंकों के स्कोर को पार कर गई। वहीं, गुजरात की टीम स्कोर का पीछा करने से चूक गई। इस तरह से मैच के फाइनल नतीजे तक सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम ने यह मैच 61-14 अंकों के अंतर से जीत लिया। इसके अलावा लड़कों की टीमों में विद्या भारती ने तमिलनाडु को 54-21, राजस्थान ने गुजरात को 51-26, दिल्ली ने उत्तराखंड को 40-19, आंध्र प्रदेश ने सीआईएसई को 38-26, पश्चिमी बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 29-22, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 40-24, विद्या भारती ने उड़ीसा को 48-27, राजस्थान ने कर्नाटक को 41-17, पंजाब ने तमिलनाडु को 31-26, डीएवी ने नवोदय विद्यालय समिति को 49-32, बिहार ने झारंखड को 55-12, तेलंगाना ने पुडुचेरी को 47-26, केरल ने असम को 38-37 अंकों से हराकर लीग के अपने-अपने मैच क्वालिफाई किए।
ये रहा लड़कियों की टीमों का परिणाम
तमिलनाडु और उत्तराखंड के बीच हुए मुकाबले में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 44-15 अंकों के अंतर से हरा दिया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के रेडरों ने अंक लेने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही रेडर खाली हाथ लौटे। उसके बाद उत्तराखंड की टीम डू एंड डाई की रेड पर एक अंक हासिल करने में कामयाब हुई। मैच के 8 वें मिनट में उत्तराखंड की टीम को पेनल्टी लगा। तमिलनाडु की टीम को एक साथ तीन अंक मिले। खेल के नौवें मिनट में उत्तराखंड के कोच ने दस नंबर जर्सी खिलाड़ी वंशिका को बाहर किया और उसकी जगह जर्सी संख्या तीन अंजलि को टीम में शामिल किया।
मैच के 12 वें मिनट में डू एंड डाई रेड पर उत्तराखंड का रेडर आउट हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर तमिलनाडु-उत्तराखंड 25-8 रहा। इसी क्रम में 17 वें मिनट में तमिलनाडु टीम कोच ने अपने दो खिलाड़ियों का बदलाव किया। मैच के 25वें मिनट में उत्तराखंड की टीम ने सुपर टैकल किया और दो अंक अर्जित करने उपरांत भी अपनी टीम को नहीं जीता पाए। इस तरह से तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 44-15 अंकों के अंतर से हरा दिया।

इसके अलावा लड़कियों की टीमों में विद्या भारती ने तमिलनाडु को 32-12, उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 30 -13, मध्य प्रदेश ने झारखंड को 30-24, कर्नाटक ने आसाम को 37-30, राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 32-20, तेलंगाना ने सीबीएसई को 19-13, तमिलनाडु ने झारखंड को 44-15, गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 47-22, हिमाचल प्रदेश ने उड़ीसा को 39-19, महाराष्ट्र ने नवोदय विद्यालय समिति को 45-17, राजस्थान ने केरला को 45-28, सीबीएसई डब्ल्यूएसओ ने विद्या भारती को 32-10 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed