फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The footpath of Ghantaghar market turned into a river

लापरवाही की इंतहा : घंटाघर बूस्टर वाल्व लीकेज से दुकानों में घुसा पानी, घंटाघर मार्केट की फुटपाथ भी बनी दरिया

Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The footpath of Ghantaghar market turned into a river
भिवानी। घंटाघर बूस्टर पर लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई के दौरान सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क और फुटपाथ पर व्यर्थ में बह गया। करीब ढाई से तीन घंटे तक बूस्टर के लीकेज वॉल्व होद से पानी की धारा फूटती रही और आसपास की दुकानों के अंदर भी पानी जमा हो गया। जबकि घंटाघर मार्केट की फुटपाथ पर जलभराव हुआ।
विज्ञापन

वॉल्व लीकेज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ और जनस्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की भी खूब फजीहत लोगों ने की। इसके बाद अब शनिवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इन दो खराब वॉल्व को बदलेगा। इसके चलते पुराने शहर के तीनों जोन में शनिवार को सुबह और शाम की पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

दरअसल शहर के घंटाघर बूस्टर की 20 इंची लाइन का वॉल्व करीब तीन दशक से भी अधिक पुराना हो चुका है। जिसकी वजह से ये बार बार लीक हो रहा है। शहर के तीनों जोन लोहड़ जोन हालु जोन और डाबर जोन की पेयजल आपूर्ति के दौरान बूस्टर में पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है। इस दौरान सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ में ही सड़क और फुटपाथ पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बूस्टर के वॉल्व लीकेज का पानी आसपास की दुकानों के अंदर घुस गया। दुकान के अंदर सामान भी पानी में ही तैरता दिखा। दुकानदार ने कहा कि तीन दिनों से उसकी दुकान पर कोई ग्राहक नहीं आ पा रहा है, क्योंकि पूरा सामान ही पानी के अंदर है। घंटाघर की मार्केट में आने वाले लोगों को भी फुटपाथ पर जमा पानी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।


आज तीन जोन में पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी पेयजल शाखा के कनिष्ठ अभियंता ताजदीन ने बताया कि शनिवार को शहर के तीनों जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के तीनों ही जलघरों से पेयजल आपूर्ति के दौरान बूस्टर की लाइनों में पानी का प्रेशर बनाया जाता है। लेकिन शनिवार को मुख्य 20 इंची लाइन के दो पुराने वॉल्व बदले जाएंगे। इस वजह से तीनों ही जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed