{"_id":"6809201100b9bf5dd40bdd1d","slug":"the-farmer-himself-set-his-field-on-fire-ran-away-after-seeing-the-police-coming-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133147-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसान ने खुद लगाई अपने खेत में आग, पुलिस को आता देख भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसान ने खुद लगाई अपने खेत में आग, पुलिस को आता देख भागा
Wed, 23 Apr 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के खेतों में किसान द्वारा लगाई गई आग।
बवानीखेड़ा। जमालपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास एक किसान ने अपने खेतों से गेहूं की फसल निकाल कर बचे हुए भूसे में रात को आग लगा दी। किसी राहगीर ने 112 पर कॉल करके पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर 112 की टीम उप निरीक्षक चरण सिंह, एचसी जितेंद्र सिंह व एसपीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही किसान भाग गया। वहीं दूसरी ओर भिवानी से अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। गाड़ी चालक सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें 112 पर सूचना मिली थी कि बवानीखेड़ा के जमालपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक किसी किसान ने अपने खेतों में आग लगा रखी है। सूचना मिलते ही दो अन्य कर्मचारी हरीश व अनिल कुमार को साथ लेकर अग्नि समन विभाग की गाड़ी जमालपुर मार्ग पर पहुंची तथा आग बुझाने के लिए खेतों में गए। लेकिन जब तक आग बुझ चुकी थी।
चालक सुनील कुमार ने बताया कि भिवानी जिला में विभाग में केवल पांच ही गाड़ियां हैं। लेकिन आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्हें आने के लिए 10 से 15 मिनट लगते हैं। बता दें कि कस्बे में हांसी मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए अग्निशमन विभाग कार्यालय धूल फांक रहा है।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ भी नहीं हो पाया है लेकिन इससे पहले ही बिल्डिंग जर्जर होने लगी है। एक तरफ देखा जाए तो सरकार यहां करोड़ों रुपए लगाकर इसको भूल चुकी है। इस अग्निशमन विभाग कार्यालय में न तो कोई कर्मचारी है नहीं कोई गाड़ी। यदि इस क्षेत्र में आगजनी की कोई घटना हो जाती है या तो भिवानी से गाड़ी मंगवानी पड़ती है या फिर हांसी से। जमालपुर मार्ग पर ही ऐसा ही देखने को मिला, जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी आई तब तक आग बुझ चुकी थी।