फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The family was unaware of the love affair

Bhiwani News: महिला और युवक के प्रेम प्रसंग से अनजान थे परिजन

Mon, 22 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The family was unaware of the love affair
लोहारू। रेलवे स्टेशन के पास पिलानी रोड पर बने होटल जहर खाकर जान देने वाली महिला सुनीता (36) और उसके प्रेमी रूपेंद्र (25) का प्यार परवान चढ़ गया और परिजनों को इसका पता तक नहीं चला। परिजनों की मानें तो उनको इस बात की जानकारी चार दिन पहले मिली थी। प्रेमी रूपेंद्र व प्रेमिका सुनीता ने 18 जुलाई को लोहारू कोर्ट से सहमति संंबंध में रहने का प्रमाणपत्र भी बनवाया था।
विज्ञापन

रूपेंद्र हिसार से वकालत की पढ़ाई कर रहा था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहने हैं जो शादीशुदा हैं। रूपेंद्र सबसे छोटा था। पिता जगदीश खेतीबाड़ी करते हैं। परिजनों की मानें तो रूपेंद्र के स्वभाव से ऐसा कभी नहीं लगा कि वह इस प्रकार का कदम भी उठा लेगा। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने जहर निगलने से पहले अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां थी महिला
मृतका सुनीता की 12 वर्ष की एक बेटी है और करीब 10 वर्ष का एक बेटा है। सुनीता अपने पति प्रदीप के साथ पंजाब रह रही थी। 18 जुलाई को सुनीता ने रूपेंद्र के साथ रहने का फैसला कर लिया था जिसके लिए दोनों ने सहमति से सहमति संंबंध में रहने का प्रमाणपत्र भी बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed