फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The family was sleeping in the house, thieves entered inside by taking out the bricks of the window

घर में सो रहा था परिवार, खिड़की की ईंटें निकाल अंदर घुसे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The family was sleeping in the house, thieves entered inside by taking out the bricks of the window
भिवानी। जिले के गांव मधमाधवी के एक मकान में पूरे परिवार की मौजूदगी में चोर घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, जबकि चोरों ने पिछले कमरे की खिड़की की ईंटें निकाल अंदर घुसे और फिर एक लाख 75 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात की भनक अगली सुबह लगी। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव मधमाधवी निवासी जयराम ने बताया कि तीन-चार जून की रात को घर में सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर पिछले हिस्से के जंगले की ईंटें निकालकर अंदर दाखिल हो गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह सात बजे उठे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी, एक सोने का गले का हार, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टिका, दो सोने के हाथ के कड़े, एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस थाना से जांच अधिकारी जोगेंद्र मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed