{"_id":"67c88fa089bb8d3875013b47","slug":"the-education-board-made-sure-arrangements-to-prevent-cheating-bhiwani-news-c-21-hsr1038-578956-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की रिपोर्ट मिलते ही तुरंत रद्द होगा परीक्षा केंद्र : डॉ. मुनीष नागपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की रिपोर्ट मिलते ही तुरंत रद्द होगा परीक्षा केंद्र : डॉ. मुनीष नागपाल
Wed, 05 Mar 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड भिवानी के उपसचिवों व सहायक सचिवों की बैठक लेते सचिव डॉ. मुनीष नागपाल।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि नकल की रिपोर्ट मिलते ही तुरंत परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया जाएगा। बोर्ड प्रशासन की ओर से सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। पल-पल की रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु रूप से संचालन को लेकर बोर्ड के उप सचिवों व सहायक सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें व्यवस्था के बारे में विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नोडल अधिकारियों को एक मशाल वाहक के तौर पर कार्य करना होगा, ताकि गलत कार्य में शामिल लोगों पर नजर रखी जा सके। परीक्षाओं को लेकर तीन बिंदुओं पर मुख्य रूप से फोकस करना होगा। पहले पेपर लीक को कतई सहन नहीं किया जाएगा। नकल की रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा केंद्र तुरंत रद्द होगा।
दूसरा परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी सूरत में भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए। तीसरा नकल पर पूर्ण अंकुश लगाना होगा। डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में रूट चार्ट के साथ उड़नदस्तों की तैनाती की गई है। प्रत्येक उड़नदस्ता लगभग छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। प्रत्येक उड़नदस्ते को शुरुआती परीक्षा केंद्र की चेकिंग के दौरान का फोटोग्राफ नोडल अधिकारी को भेजना होगा। नोडल अधिकारी इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से उड़नदस्ता और नोडल अधिकारियों के जिला वाइज व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए, ताकि उस पर सूचनाएं साझा की जा सकें। सभी नोडल अधिकारी परीक्षाओं के समापन होने तक अलॉट किए गए जिलों में ही ठहरेंगे और पूरी निगरानी करके रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
इन बोर्ड अधिकारियों को मिली नकल रोकने की जिम्मेदारी
बैठक में बताया गया कि रोहतक जिले के लिए बोर्ड के उप सचिव ओपी निम्बिवाल, हिसार जिले के लिए उपसचिव जगदीश सैनी, कैथल जिले के लिए सहायक सचिव रणधीर सिंह, जींद के लिए रमेश जून, भिवानी के लिए संतोष नरवाल, चरखी दादरी के लिए सुनीता जाखड़, झज्जर के लिए हरीश कुमार, फरीदाबाद के लिए दिलीप कुमार, सोनीपत के लिए वीरेंद्र ढुल, रेवाड़ी के लिए कुलदीप रेडू, नूंह के लिए रामकुमार, पलवल के लिए अनिल जाखड़, सिरसा के लिए राजेश जांगड़ा, गुरुग्राम के लिए बहादुर सिंह वर्मा, कुरुक्षेत्र के लिए हरिराम, यमुनानगर के लिए शिवकुमार और पानीपत के लिए कृष्ण प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।