{"_id":"6a972ad40ac554f1ad0ddeba","slug":"the-education-board-has-granted-a-mercy-chance-to-student-teachers-of-the-2021-22-deled-admission-batch-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156378-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-22 के छात्र-अध्यापकों को शिक्षा बोर्ड ने दिया मर्सी चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-22 के छात्र-अध्यापकों को शिक्षा बोर्ड ने दिया मर्सी चांस
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021 और 2022 के छात्र-अध्यापकों को डिप्लोमा पूरा करने के लिए सितंबर/अक्तूबर में होने वाली परीक्षा में एक मर्सी चांस दिया है। इसके तहत प्रथम और द्वितीय वर्ष में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण जिन छात्र-अध्यापकों का दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा पूरा नहीं हो सका वे परीक्षा में शामिल होकर डिप्लोमा पूरा कर सकेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021 और 2022 के वे छात्र-अध्यापक/अध्यापिकाएं जिन्होंने दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में दाखिला लिया था और प्रथम अथवा द्वितीय वर्ष में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूरा नहीं कर पाए हैं उन्हें डिप्लोमा पूरा करने के लिए यह मर्सी चांस प्रदान किया गया है। संबंधित छात्र-अध्यापक/अध्यापिका प्रत्येक वर्ष की परीक्षा के लिए 10 हजार रुपये परीक्षा शुल्क सहित ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-2025 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) तथा प्रवेश वर्ष 2024-2026 (प्रथम वर्ष) की परीक्षा में अनुत्तीर्ण या रि-अपीयर रहे ऐसे छात्र-अध्यापक/अध्यापिकाएं, जो किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे वे भी सितंबर/अक्तूबर में होने वाली परीक्षा शुरू होने से 20 दिन पूर्व तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क सहित अपना ऑफलाइन आवेदन फार्म और फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करवाने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के कमरा नंबर-28 में जमा करवाना होगा। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जिन संस्थाओं से संबंधित छात्र-अध्यापक/अध्यापिकाएं पढ़े हैं और वे संस्थाएं अब बंद हो चुकी हैं वहां के विद्यार्थी अपने ऑफलाइन आवेदन फार्म को संबंधित जिला डाइट से सत्यापित करवाकर जमा कर सकते हैं।