फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The District Town Planning Department demolished illegal construction on two and a half acres near Bapodra

Bhiwani News: जिला नगर योजनाकर विभाग ने बापोड़ा के समीप ढाई एकड़ में अवैध निर्माण को गिराया

Thu, 20 Feb 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The District Town Planning Department demolished illegal construction on two and a half acres near Bapodra
अवैध निर्माण पर चलता पीला पंजा। 
भिवानी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को गांव बापोड़ा के पास करीब ढाई एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी और ग्रीन बेल्ट से अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान भिवानी के खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी सोमबीर कादियान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए थे। डीटीपी की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सात अवैध निर्माण तोड़ डाले और ग्रीन बेल्ट में किया गया अतिक्रमण भी साफ करा डाला।
विज्ञापन

नगर योजनाकार विभाग की टीम शहरी दायरे से बाहर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों पर कार्रवाई में जुटी है। वीरवार को भी डीटीपी का पीला पंजा लेकर टीम बापोड़ा रोड पर पहुंची। जहां करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी और जहां पर अवैध रूप से प्लाट भी काटे गए थे।
विज्ञापन

इनकी चहारदीवारी कर अवैध निर्माण भी किया हुआ था। टीम ने एक के बाद एक अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया। टीम ने ढाई एकड़ दायरे में कई प्लाटों की नींव उखाड़ी वहीं सात अवैध निर्माण भी गिरा दिए। वहीं मुख्य सड़क के साथ हरित पट्टी पर भी किया गया अवैध निर्माण साफ करा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापोड़ा के समीप करीब ढाई एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई है। यहां पर करीब सात अवैध निर्माण हटाए गए हैं। जबकि मुख्य सड़क की हरित पट्टी पर भी अतिक्रमण साफ किया गया है। मुख्य सड़क पर करीब 30 मीटर दायरे में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जाए। वहीं लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहावे में आकर अवैध कॉलोनियों के अंदर प्लाॅट खरीदने के झांसे में न आएं। नगर योजनाकार विभाग की तरफ वे इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
-नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article