फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The District Legal Services Authority visited Kalinga village as part of the flood relief campaign

Bhiwani News: बाढ़ राहत अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया गांव कलिंगा का दौरा

Tue, 30 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The District Legal Services Authority visited Kalinga village as part of the flood relief campaign
गांव कलिंगा में पीड़ित परिवार से बातचीत करते सीजेएम पवन कुमार। सूचना विभाग

विज्ञापन
भिवानी। बाढ़ प्रतिक्रिया और राहत अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गठित कोर कमेटी ने सीजेएम पवन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांव कलिंगा का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण करना और प्रभावित परिवारों को कानूनी, सामाजिक व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना था।
गांव कलिंगा के सवाई पाना क्षेत्र में बीते दिनों भारी वर्षा के कारण एक मकान की छत गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीजेएम पवन कुमार ने कोर कमेटी के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवार को तुरंत मुख्यमंत्री राहत कोष, प्रधानमंत्री आवास योजना, बचपन सहायता योजना और निर्धन विधिक सहायता योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed