{"_id":"1afd1f9e8ae1ea9541f2200edf075e16","slug":"the-day-the-city-was-caught-in-a-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम में जकड़ा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम में जकड़ा रहा शहर
भिवानी
Updated Tue, 06 May 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 10 से लेकर तीन बजे तक शहर जाम से कराहता नजर आया। अनाजमंडी व ओवरब्रिज से आगे करीब एक किलोमीटर तक जाम में तीन सौ से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे।
कई स्कूली बसें जाम में फंसने की वजह से बच्चे घरों में एक से लेकर दो घंटे देरी से पहुंच पाए। हांसी गेट, घंटाघर, सराय चोपटा, नया बाजार में भी जाम की वजह से वाहन दिनभर रेंगते रहे।
जाम के कारण पूरा शहर सोमवार को थमा सा नजर आया। ऑटो मार्केट, अनाजमंडी के पास लगे जाम में करीब दर्जनभर विभिन्न स्कूलों की बसें भी फंसी रही।
वही अनेक रोडवेज बसें भी जाम में फंसी देखी गई। गर्मी से बेहाल जाम में फंसे लोग बस ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन को ही कोसते नजर आए।
ऑटो मार्केट से थोड़ा आगे लोहारू रोड पर गन्ने से भरी एक टाटा सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। देखते ही देखते यहां जाम लग गया। जाम लगने का मुख्य कारण था बडे़-बडे़ ट्रक।
सभी पहले निकालने के चक्कर में गलत साइड से गाड़ी निकालने का प्रयास करते रहे और सामने से उसी साइड में वाहन आने से जाम लग गया। जाम ऐसा लगा कि करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार ही नजर आने लगी। यहां जाम खुलवाने वाला कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं था। ऐसे में जाम करीब ढाई घंटे लगा रहा। वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
बस का टायर फटा और लग गया जाम
अनाजमंडी ओवरब्रिज के नजदीक एक रोडवेज बस का टायर फट गया। सड़क के बीच खड़ी बस के कारण देखते ही देखते जाम लग गया। बस का टायर तो बदल दिया गया मगर जाम इतना लग गया कि पूरे ओवरब्रिज, अनाजमंडी से लेकर ऑटो मार्केट तक वाहनों की कतार लग गई। ओवरब्रिज के पास एक ट्रेफिक पुलिस कर्मी था मगर जाम इतना था कि वह उनके काबू से बाहर था। करीब दो घंटे वाहन जाम में फंसे रहे।
अंकल, रास्ता कब खुलेगा
अंकल रास्ता कब खुलेगा, हम घर कब पहुंचेंगे। यह बात स्कूल बस की खिड़की से एक बच्चे ने राहगीर से पूछी। दरअसल अनाजमंडी व ऑटो मार्केट में लगे जाम में करीब दर्जनभर स्कूल बसें भी फंसी रही और उनमें बैठे बच्चे परेशान रहे। बच्चे राहगीरों से यह पूछ रहे थे कि रास्ता कब खुलेगा। लोहारू रोड स्थित डीपीएस स्कूल की ज्यादातर बसों के रूट में बदलाव करना पड़ा। बच्चों के अलावा नर्सिंग कॉलेज की दो बसें, रोडवेज बसे भी जाम में फंसी रही। अनेक लोगों ने बसों से उतरकर पैदल ही चलना बेहतर समझा।
यहां तो हर समय रहता है जाम
बावड़ी गेट से अनाजमंडी जाने वाला मार्ग तो अब जाम मार्ग के नाम से जाना जाने लगा है। दरअसल यहां पिछले करीब पांच-छह महीने से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। एक तरफ का रास्ता बिल्कुल बंद है और एक ही साइड से वाहन चालक जाने को मजबूर है। ऐसे में यहां वाहन रेंग-रेंग कर चलते है। कई दफा बडे़ वाहन आमने-सामने आने पर तो यहां लंबा जाम लग जाता है।
अनाजमंडी बनी वैकल्पिक रास्ता
अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास लगे जाम से बचने के लिए कुछ लोगों ने अनाजमंडी को वैकल्पिक रास्ता बनाया। वाहन चालक अनाजमंडी के अंदर से जीतूवाला जोहड़ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे।