फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The date for uploading the annual examination marks of class 9th and 11th has been extended.

Bhiwani News: नौवीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने की तिथि बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The date for uploading the annual examination marks of class 9th and 11th has been extended.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड से संबद्ध सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालय अब शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक 20 मई के बजाय सात जुलाई तक ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों ने अभी तक कक्षा नौवीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं वे अब सात जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं करता है तो संबंधित छात्र-छात्राओं को बोर्ड की आगामी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed