फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The condition of water in canals will improve with the availability of Bhakra water

Bhiwani News: भाखड़ा का पानी मिलने से सुधरेगी नहरों में पानी की स्थिति

Sun, 25 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The condition of water in canals will improve with the availability of Bhakra water
जूई नहर में आया पानी।
भिवानी। भाखड़ा का पानी मिलने के बाद जिले की नहरों में रविवार से पानी की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि सिंचाई अधिकारियों का दावा है कि डिमांड के अनुरूप ही नहरों में पानी मिलेगा। फिलहाल शहरी दायरे के टैंकों को भरने के लिए 21 मई से ही अतिरिक्त पानी दिया जा रहा है। जबकि सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से रविवार से नहरों में पानी के स्तर में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन

फिलहाल शहरी दायरे की कई कॉलोनियों में पानी का गंभीर संकट बना है। ऐसे में शहरवासी भी पानी को लेकर आक्रोश से भर रहे हैं। वहीं जलघर के टैंकों में पानी का भंडारण शुरू होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी सुचारु करने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी के दौरान शहर के प्रत्येक हिस्से में पानी का संकट पैदा हो गया है। जलघर के टैंकों में पिछले एक पखवाड़े से पानी का स्तर कम था। ऐसे में पूरा शहर एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की राशनिंग झेल रहा है। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल टैंकों में पानी का भंडारण किया जा रहा है। ऐसे में राशनिंग से ही पानी दिया जाएगा। शहर की सभी कॉलोनियों में राशनिंग के शेड्यूल से ही पानी मिल रहा है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 1850 क्यूसेक पानी की डिमांड रखी गई थी। भांखड़ा का पानी मिलने के बाद सुंदर, मिताथल फीडर और जूई फीडर में क्षमता के हिसाब से पानी मिलेगा। जिसके बाद शहरी दायरे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के जलघर टैंकों को भरना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांखड़ा का पानी मिलने से काफी राहत मिली है। सुंदर सिस्टम की नहरों में डिमांड के अनुरूप पानी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सभी नहरों में क्षमता के हिसाब से पानी मिलेगा। हमारी प्राथमिकता जलघर के टैंकों को भरने की रहेगी।

-संदीप मलिक एसडीओ सिंचाई विभाग।

जलघर के टैंकों में पानी का भंडारण किया जा रहा है। शनिवार को पानी की आपूर्ति कराई गई है। जैसे-जैसे जलघर टैंकों के अंदर पानी की स्थिति बेहतर होती चली जाएगी। उसी हिसाब से पेयजल आपूर्ति में भी सुधार किया जाएगा।
-ताजदीन कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed