फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The condition of the pond is bad, animals are facing problems in going into the pond due to the breaking of the pier.

Bhiwani News: तालाब के हालात बदहाल, घाट टूटने से पशुओं को तालाब में जाने पर आ रही परेशानी

Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of the pond is bad, animals are facing problems in going into the pond due to the breaking of the pier.
बवानीखेड़ा में जोहड़ के किनारे  पड़ी ईंट व पत्थर। 
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर-दो में स्थित तालाब बदहाल स्थिति में है। तालाब के गो घाट टूटे हुए हैं। तालाब के चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हैं। इसके अलावा वार्ड में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। वार्ड में पीने के पानी की समस्या है। कचरा उठान धीमा है। वार्ड-1 को बदलकर कुछ समय पहले ही वार्ड-2 किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने चुनावी चर्चा पर कस्बे के लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर दो में स्थित बाबा ढूंढवा जोहड़ के गो घाट बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस तालाब के पानी को लोग अपने घरेलू कार्यों में प्रयोग करते थे। इसके अलावा पीने के लिए व भोजन बनाने के लिए तालाब का पानी प्रयोग किया जाता था। लेकिन वर्तमान में तालाब के हालात बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गांव के बसने के साथ ही कस्बे में इस तालाब का निर्माण किया गया था। तालाब के किनारों पर बाबा ढूंढवा मंदिर व बाबा सोमवार पूरी कुटिया है। ये दोनों स्थल कस्बे के लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। इसके अलावा एक किनारे पर माता रानी बसंती देवी का मंदिर बना हुआ है। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला भी तालाब के किनारे पर बनी हुई है।
बुजुर्ग लोगों ने बताया कि पहले इस तालाब की सुंदरता देखने लायक थी। तालाब पर पनिहारी पानी भरती रहती थी। लेकिन वर्तमान में हालात कुछ और है। तालाब के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। इस बारे में समय समय पर वार्ड पार्षद व नपा प्रशासन को अवगत करवाया गया। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बार होने वाले चुनावों में ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो विकास की बात करेगा।
वार्ड में मतदाताओं कि स्थिति
अनारक्षित वार्ड
कुल मतदाता : 775
पुरूष मतदाता : 421
महिला मतदाता : 354
तालाब पर स्थित गो घाट की स्थिति खराब है। इस कारण पशुपालकों को नुकसान करना पड़ रहा है। पशु तालाब में पानी पीने जाते हैं तो कई बार गो घाट टूटे होने के कारण पैर में चोट लग जाती है। इसके अलावा वार्ड में कचरा उठान धीमा है। इस बार ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे। जो लोगों की समस्या सुनने वाला होगा।
--प्रवीण कुमार, वार्ड निवासी।
वार्ड में सीवर व्यवस्था भी बदहाल है। वार्ड में बारिश के समय व पानी सप्लाई आने के समय सीवर का पानी गलियों में बहना शुरू हो जाता है। तालाब के किनारे भी कचरे के ढेर लगे हैं। प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
- जगबीर शर्मा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि
गो घाट टूटे होने के कारण पशुपालकों को पशुओं का पानी पीने के लिए तालाब पर जाते समय चोट लगने का भय रहता है। कई बार तो पशु चोट लगने के कारण बच्चे भी गिरा देती है। तालाब के किनारे कचरा जमा होने के कारण पानी खराब हो चुका है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण भी वार्ड में चोरी होने का डर रहता है।
- सतवीर शर्मा, वार्ड निवासी।
वार्ड में गलियों का निर्माण हुए लंबा समय हो चुका है। इसके अलावा सबसे लंबित मांग तालाब का सौंदर्यीकरण का है। तालाब के किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। तालाब का पानी खराब हो चुका है। गो घाट टूटे हुए हैं। इस कारण लोग परेशान हैं।

- सतबीर सिंह भाकर, वार्ड निवासी।
मेरे कार्यकाल में मेरे वार्ड के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं। तालाब के सौंदर्यीकरण की समस्या पूरे कस्बे की समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए। बाबा ढूंढवा जोहड़ कस्बे का प्रसिद्ध तालाब है। इसका समाधान नपा प्रशासन को करना चाहिए।
- रामगोपाल सैनी, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर एक (वर्तमान में वार्ड - 2)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article