फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city became a reservoir due to torrential rain

एक घंटे में 22 एमएम बारिश से व्यवस्था ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The city became a reservoir due to torrential rain
भिवानी। शहर में सोमवार रात को महज एक घंटे में इंद्रदेवता जमकर बरसे और शहर में चारों ओर ही पानी हो गया। एक घंटे में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश शहर के सभी मुख्य मार्ग, कॉलोनियां जलमग्न हो गई। खासकर निचले इलाकों में तो हालात ज्यादा बदतर रहे। हुडा पार्क के सामने का क्षेत्र समेत कुछ कॉलोनियां तो झील बनी नजर आई। तेज बारिश और आंधी से शहर की बत्ती भी गुल हो गई। कई कॉलोनियों में तो बिजली सुबह बहाल हो पाई। जलभराव रातभर ही नहीं, बल्कि मंगलवार को भी दिनभर लोगों के लिए परेशानी बना रहा। तापमान पर भी बारिश का असर बहुत दिखा। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 10 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिन गर्मी ने लोगों को खूब झुलसाया और पारा 46.4 डिग्री तक पहुंचा। मगर, पिछले तीन दिन से मौसम में आए बदलाव ने लोगों को न केवल गर्मी से राहत दी है, बल्कि गर्मी में भी सर्दी का अहसास करवाया है। लगातार दूसरे दिन की बारिश से मौसम में काफी ठंडक है। सोमवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई थी, जो करीब एक घंटे तक चली। महज एक घंटे में ही शहर क्षेत्र में करीब 22 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में जलभराव लोगों के लिए आफत बना। शहर के सभी मुख्य मार्गों, कॉलोनियों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। तेज बारिश शुरू होते ही शहर की बत्ती भी गुल हो गई। कुछ जगह तो बारिश की बूंदों के कारण ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। रातभर में शहर में कुछ मुख्य मार्गों का पानी तो निकला, मगर निचले इलाकों, सेक्टर 13, हुडा पार्क के सामने, मंडी टाउनशिप आदि कुछ जगह सड़के झील नजर आई। रोहतक, रोड, हलवासिया स्कूल के पास, पालुवास मोड़, पंचायत भवन से महम रोड, बीटीएम चौक के पास, लघु सचिवालय के पास, हांसी चौक, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र, हालुवास गेट में जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले, बाजरों की बिजाई की भी तैयारी
बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले हैं। भिवानी-बवानीखेड़ा में अच्छी बारिश हुई है। ऐसे में किसानों को अब बेहतर फसल की आस है। किसानों ने कहा कि कपास की अच्छी फसल होने के अलावा बाजरे की बिजाई की भी तैयारी कर रही है।
कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश
भिवानी 22.4 एमएम
तोशाम 06 एमएम
बवानीखेड़ा 20 एमएम
सिवानी 08 एमएम
लोहारू 08 एमएम
बहल 06 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed