फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The canceled board exams will now be held from April 4 to 6.

Bhiwani News: बोर्ड की रद्द की गई परीक्षाएं अब चार से छह अप्रैल तक होंगी संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The canceled board exams will now be held from April 4 to 6.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पेपर लीक मामले में जिन परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द की थी, बोर्ड प्रशासन ने अब उनके दोबारा संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द की गई थी। अब परीक्षा केंद्रों में उन विषयों की पुन: परीक्षाओं का संचालन चार, पांच और छह अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर करवाया जाएगा। ज्ञात रहे कि शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ हुई थी। ये परीक्षाएं दो अप्रैल तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय परीक्षा में रद्द हुए विषयों (हिंदी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी, विज्ञान, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान) की पुन: परीक्षाओं का संचालन चार अप्रैल को संबंधित जिला मुख्यालयों पर करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने व अन्य कारणों से दसवीं की शैक्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में शामिल नहीं हो पाए थे ऐसे परीक्षार्थियों की हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी व गणित (आधार व मानक) विषय की परीक्षाएं बोर्ड मुख्यालय पर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय भिवानी में चार से सात अप्रैल 2024 तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बारहवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय में रद्द हुए विषयों (उर्दू, रसायन विज्ञान, लेखाकंन, हिंदी कौर, राजनीतिक विज्ञान) की पुन: परीक्षाएं पांच अप्रैल व अंग्रेजी कौर विषय की परीक्षा छह अप्रैल को संबंधित जिला मुख्यालय पर होगी। दसवीं की पुन: परीक्षा में करीब 4088 और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 2395 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12 बजे केंद्र में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थी की कुछ विषयों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक के अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में विद्यालय आईडी कार्ड, मूल आधार कार्ड एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केंद्र पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणित विषय की परीक्षा में 29 नकलची पकड़े
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 12वीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय गणित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें प्रदेशभर में नकल के 29 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र राकवमावि गोहाना-03 पर तलाशी उपरांत एक नकल का केस दर्ज हुआ। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने पलवल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के दो केस दर्ज किए। अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में नकल के 26 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वीरवार को 1079 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की समाजशास्त्र व उद्यमशीलता विषयों की परीक्षा में 54365 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed