फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The campaign will awaken constitutional rights, CJM flagged off the awareness mobile van

Bhiwani News: सांविधानिक अधिकारों की अलख जगाएगा अभियान, सीजेएम ने जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 01 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The campaign will awaken constitutional rights, CJM flagged off the awareness mobile van
​भिवानी में एडीआर सेंटर के बाहर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाते सीजेएम पवन कुमार। सूचना विभाग
भिवानी। आमजन को उनके सांविधानिक अधिकारों और कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव पवन कुमार ने एडीआर सेंटर परिसर से जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। अभियान पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वाॅलंटियर्स की टीम द्वारा संचालित किया जाएगा जिसमें लोगों को विधिक सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत एक मई से गांव धरवानबास व खापड़वास से शुरुआत होकर 30 मई को गारनपुरा व दरियापुर में इसका समापन किया जाएगा। इसके अलावा देशव्यापी विशेष लोक अदालतें 21 अप्रैल से 21, 22 और 23 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। 30 मई और 15 जुलाई को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नालसा की योजनाओं, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, हरियाणा मुआवजा योजना, मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन 15100 और जिला प्राधिकरण हेल्पलाइन 01664-245933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान में लीगल एड टीम के साथ-साथ संबंधित ग्राम सचिव और सरपंचों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed