फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of a young man was found lying near the ruins

Bhiwani News: लापता होने के 15 दिन बाद मिल के खंडहर के पास पड़ा मिला युवक का शव

Sat, 03 Aug 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found lying near the ruins
भिवानी के मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। 
भिवानी। लापता होने के 15 दिन बाद एक युवक का संदिग्ध हालत में मिल के खंडहर हो चुके क्वार्टरों में खाली जगह पर गली सड़ी हालत में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिडला कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ लाला (22) गत 12 जुलाई को जिला कारागार से बाहर आया था। उस पर चोरी का आरोप था। जेल से बेल पर बाहर आने के बाद वह उसी दिन अपने घर गया था, जिसके थोड़ी देर बाद ही वह वहां से बाहर चला गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। वहीं बीटीएम चौक पुलिस को मील के समीप बने खंडहर क्वार्टरों में पुलिस को एक गली सड़ी हालत में शुक्रवार को शव बरामद हुआ। इसकी पहचान राजकुमार उर्फ लाला के रूप में की गई।
विज्ञापन

राजकुमार चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई दशरथ ने बताया कि मृतक राजकुमार नशे का आदी था। गत 12 जुलाई को जेल से बाहर आया था। उसी दिन वह लापता हो गया था। फिलहाल मृतक के जीजा के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed