{"_id":"62630f3eb46f052a1a551bae","slug":"the-board-chairman-inspected-the-examination-centers-in-the-examination-of-haryana-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा: फोटो साफ नहीं, बैठक व्यवस्था भी थी गड़बड़, खफा दिखे चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा: फोटो साफ नहीं, बैठक व्यवस्था भी थी गड़बड़, खफा दिखे चेयरमैन
Sat, 23 Apr 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:55 AM IST
सार
बोर्ड चेयरमैन ने भिवानी के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रदेशभर में 32 नकलची दबोचे गए। एक पर्यवेक्षक ड्यूटी से हटाया गया।
विज्ञापन
भिवानी में स्कूलों का निरिक्षण करते बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हुई दसवीं की पुन: परीक्षा और 12वीं की परीक्षा में माहौल बदला-बदला नजर आया। बाहरी हस्तक्षेप न के बराबर था तो केंद्रों के अंदर भी सख्ती दिखी। इन सबके बीच स्कूल संचालकों की लापरवाही जरूरत सामने आई।
विज्ञापन
अधिकतर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक पर फोटो साफ नहीं है, जिस कारण पहचान करना मुश्किल भरा रहा। यह देख बोर्ड चेयरमैन खफा दिखे और इसे लेकर स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी भी बैठक व्यवस्था के अनुसार नहीं बैठे थे। प्रदेशभर में 32 नकलची पकड़े गए और एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी कक्षा की रद्द हुई विभिन्न विषयों की पुन: परीक्षा में 07 एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/व्यवसायिक अध्ययन विषयों की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
बोर्ड चेयरमैन बोले ऐसे शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हो तो कितना बेहतर रहे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने शुक्रवार को भिवानी के सेठ किरोड़ीमल मॉडल संस्कृति स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक पर फोटो साफ नहीं होने के कारण वे खफा दिखे।
साथ ही बैठक व्यवस्था को लेकर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों से नाराजगी जताई। बाहरी और आंतरिक हस्तक्षेप नहीं होने पर उन्होंने कहा कि इतने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं हो तो कितना बेहतर रहे। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने गुरुग्राम व रेवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने भिवानी और सिरसा के केंद्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में तीन नकलची पकड़े। रावमावि फिरोजपुर कलां-1 में शिक्षिका मनिका को ड्यूटी से हटाया गया। उनके कक्ष में चार नकलची पकड़े गए थे। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने नौ, रैपिड एक्शन फोर्स ने सात, अन्य उड़नदस्तों ने 13 नकलची पकड़े।