फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The black marketing shopkeeper's license should be cancelled

Bhiwani News: कालाबाजारी करने वाले दुकानदार का लाइसेंस किया जाए

Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The black marketing shopkeeper's license should be cancelled
भिवानी। राज्य सरकार ने डीएपी खाद के एक कट्टे का मूल्य 1,350 रुपये निर्धारित किया है। कालाबाजारी करने वाले दुकानदार का लाइसेंस रद्द तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि कोई भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति किसानों को डीएपी खाद के साथ अन्य खाद, बीज या दवाई खरीदने के लिए बाध्य न करे। किसानों को परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर समस्या सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फोगाट ने कहा कि किसान कालाबाजारी की वीडियो बनाकर या अन्य किसी भी सबूत के साथ पुलिस या कृषि अधिकारियों से शिकायत करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अगर कोई दुकानदार डीएपी अधिक दर पर बेचता है या डीएपी के साथ कोई भी सामान के लिए बाध्य करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को डीएपी खरीद बारे कोई परेशानी होती है तो वो अपने खंड के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है वे अपनी आवश्यकतानुसार ही खाद खरीद कर गेहूं और सरसों की बिजाई करें और डीएपी खाद की अधिक भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed