फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The arrogance of power is speaking on the Chief Minister: Abhay Singh Chautala

मुख्यमंत्री पर सत्ता का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है : अभय सिंह चौटाला

Tue, 16 May 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The arrogance of power is speaking on the Chief Minister: Abhay Singh Chautala
भिवानी। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार सोमवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। भिवानी के बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जैसे ही इनेलो की पदयात्रा पहुंची तो ग्रामीणों ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से परेशान हैं। मुख्यमंत्री पर सत्ता का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है। सिरसा के बणी गांव में मुख्यमंत्री के आदेशों पर महिला सरपंच को धक्के दे कर मंच से नीचे उतार दिया गया। महिला पहलवान न्याय के लिए धरने पर बैठी हैं और उनके बारे में भी मुख्यमंत्री ओछी टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इस जनविरोधी शासन से छुटकारा दिलाने के लिए ही यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की यह सरकार अब थोड़े दिनों की मेहमान रह गई है। आगामी चुनावों में देश और प्रदेश से भाजपा का सफाया निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां स्वार्थ की राजनीति करती हैं लेकिन हमने हमेशा लोकहित की राजनीति की है और जो लोकहित की बात करेगा, वही जनता का राज करेगा। इनेलो नेता ने सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की जो जायज मांगें हैं उनको तो अनसुना कर रहे हैं और सिर्फ उन्हीं की बातें सुन रहे हैं जो उनके अनुकूल होती हैं और जिन्हें पहले से चिह्नित किया जाता है। असल में मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, बस जनसंवाद के नाम पर सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। इनेलो नेता ने कहा कि मनोहर लाल लोगों के साथ जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed