फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The arrest came on the road again

गिरफ्तारी के लिए फिर सड़क पर उतरे

Tue, 30 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 30 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

उत्तम नगर से युवती के अपहरण के प्रयास मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा कॉलोनी वासी फिर से सड़क पर उतरे। कॉलोनी वासियों ने दोपहर के समय भिवानी-लोहारू, भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम देर शाम तक जारी रहा। तहसीलदार, एसएचओ कॉलोनी वासियों को समझाने पहुंचे मगर गुस्साए कॉलोनी वासियों ने कहा कि उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उत्तम नगर में रविवार सुबह एक युवती के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया था। बचाव करने आए युवती के तीन भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घटना से खफा कॉलोनी वासियों ने रोष प्रदर्शन के बाद देर सायं रोड जाम किया। बाद में सोमवार दोपहर दो बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोला।
विज्ञापन


सोमवार को निर्धारित दो बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके बाद दो बजे मंदिर में कॉलोनी वासी एकजुट हुए और सीधे भिवानी-लोहारू मार्ग पर उतर आए। दोपहर करीब सवा दो बजे गुस्साएं कॉलोनी वासियों ने भिवानी-लोहारू मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल ऑटो मार्केट पहुंचा और वाहन को दादरी मार्ग से निकालने शुरू किए। यह पता लगते हुए कुछ कॉलोनी वासी भिवानी- दादरी मार्ग पर भी पहुंच गए और मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया।

बाद में तहसीलदार, सिटी एसएचओ संदीप, सिविल लाइन एसएचओ कुलदीप, सदर एसएचओ लीलाराम ने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया मगर कॉलोनी वासियाें ने कोई आश्वासन सुनने से इंकार किया। साफ शब्दों में कहा कि हमें इन दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं। जिसके चलते बात नहीं बनी और पुलिस खाली हाथ लौट गई। समाचार लिखे जाने तक रोड जाम रहा।

रात को किया हमले का प्रयास
जाम के दौरान कॉलोनी वासियों ने बताया कि रविवार को हुए हमले में घायल युवती, उसके भाइयों पर रात के समय भी हमले का प्रयास हुआ। आरोपी पक्ष से कुछ युवक रात को अस्पताल पहुंचे। मगर वहां परिवार के सदस्यों व अन्य को देख खिसक लिए। भाजपा नेता मनोज गौड़ ने बताया कि एक व्यक्ति का नाम पूरी कॉलोनी वाले ले रहे हैं और आरोपियों में भी उसका नाम है मगर पुलिस कह रही है वह मामले में शामिल नहीं है। जबकि वह हमलावरों का मुखिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के लिए थाने में भी अच्छी व्यवस्था की गई और घायलों को सुरक्षा भी नहीं दी गई। जाम के भी करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची है।

महिला की हालत बिगड़ी
जाम के दौरान खासी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जता रही युवती की परिजन एक महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत अलग जगह ले जाया गया और पानी उसके चेहरे पर डाला गया। जिसके बाद उसे होश आया।

जाम बना परेशानी, राहगीरों ने ढोया सामान
जाम भिवानी-लोहारू और भिवानी- दादरी जाने वालों के लिए खासा परेशानी भरा रहा। जाम के चलते पांच घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। अधिकतर ने वाहन छोड़ पैदल ही रास्ता तय किया। पैदल रास्ता भी दो किलोमीटर तक का रहा।

कुुछ वाहन चालक खेतों के रास्ते अपने वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे मगर कॉलोनी वासियाें ने बाद में इस रास्ते को भी बंद कर दिया। जाम में अनेक रोडवेज बसें भी फंसी रही। अनेक शिक्षण संस्थानोें के विद्यार्थियों को भी गंदे नाले से ऑटो मार्केट तक का रास्ता पैदल तय करना पड़ा।


जेल भेजे गए आठ आरोपी
मामले में अनाजमंडी चौकी इंचार्ज एसआई जगमाल सिंह ने बताया कि  पुलिस ने शेरखान, सन्नी, मनीष, उमेश, अकबर, बिजेंद्र व एक महिला सुनीता को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed