फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The anger of the women of Dhanana erupted over the water crisis, blocked the Bhiwani-Jind road

पानी संकट पर फूटा धनाना की महिलाओं का गुस्सा, भिवानी-जींद मार्ग पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The anger of the women of Dhanana erupted over the water crisis, blocked the Bhiwani-Jind road
गांव धनाना में जाम लगाने पर ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जलसंकट को लेकर गांव धनाना की महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ की टीम व पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं जाम में डटी महिलाओं ने पब्लिक हेल्थ व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव धनाना में सड़क पर जाम की वजह से सैकड़ों वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

गांव धनाना में बडेसरा लिंक मार्ग के समीप भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर ग्रामीण महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम लगा रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले कई दिनों से गांव में पीने के पानी की दिक्कत बनी है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को भी काफी बार सूचना दी गई। महिलाओं ने बताया कि गांव के जलघर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं ग्रामीणों ने रास्ते में नहरी पानी चोरी के भी आरोप लगाए। महिलाओं ने इस दौरान नारेबाजी कर अपना रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी भी गांव के अधिकतर हिस्सों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं करा रहे हैं। उनकी मनमानी की वजह से भी ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण महिलाएं करीब पौने तीन बजे भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर सड़क पर आ डटीं। जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद व पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई दिनेश मौके पर पहुंचे। पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई दिनेश ने ग्रामीण महिलाओं की समस्या सुनी और फिर उन्हें जल्द से जल्द गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। काफी देर तक गुस्साई महिलाएं जेई के साथ भी तीखी नोंकझोंक में उलझी रहीं। इसके बाद सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने महिलाओं को समझाया और फिर करीब शाम चार बजे सड़क से जाम खुलवा दिया। जाम में करीब सवा घंटे तक वाहन फंसे रहे और गर्मी में भी वाहन चालकों का बुरा हाल हुआ।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद खोला जाम
गांव धनाना में सड़क पर जाम की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया। महिलाएं पीने के पानी की मांग कर रही थीं। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारी को भी मौके पर बुलाया था, जिसके आश्वासन के बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विद्यानंद, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed