फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The anger of the city residents erupted again over the drinking water crisis, people of Bank Colony blocked the Delhi-Pilani Highway.

Bhiwani News: पेयजल संकट पर फिर फूटा शहरवासियों का गुस्सा, बैंक कॉलोनी के लोगों ने दिल्ली-पिलानी हाईवे किया जाम

Fri, 14 Jun 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The anger of the city residents erupted again over the drinking water crisis, people of Bank Colony blocked the Delhi-Pilani Highway.
 पीने के पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी। 
भिवानी। शहर में गहराए पेयजल संकट को लेकर लगातार तीन दिन से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। वीरवार को भी बैंक कॉलोनी के लोगों ने पेयजल किल्लत से परेशान होकर पालुवास मोड पर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई जाम कर दिया। जाम की सूचना जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और औद्योगिक पुलिस थाना टीम को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कनिष्ठ अभियंता ताजदीन ने गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर पालुवास मोड़ पर करीब 40 मिनट तक जमा लगा रहा। बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पिछले काफी दिनों से घरों के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा है। वे शिकायतें भी कर चुके हैं, मगर अधिकारी आश्वासन देकर ही जिम्मेदारी से बच रहे हैं। हाईवे पर जाम से काफी दूर तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम स्थल पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग से जेई कुनाल, उमेद व ताजदीन ने लोगों की समस्याएं जानीं और उन्हें समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि बैंक कॉलोनी में वार्ड 10 व 11 लगते हैं और इन दोनों वार्डों के लिए एक ही बूस्टर से पानी दिया जाता है, इस लाइन में पानी के सही बंटवारे के लिए कोई वॉल्व नहीं लगाया गया। इसके कारण प्रत्येक घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आधे क्षेत्रवासी पेयजल से महरूम रह जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते करीब दो माह से इस क्षेत्र में पानी का संकट बना है। संबंधित विभाग से यहां पर वॉल्व लगाने की मांग की गई, ताकि पानी का बंटवारा सही रूप से किया जा सकें, जिसके लिए कुछ माह पूर्व यहां गड्ढा भी खोदा गया था। लेकिन क्षेत्र के ही कुछ व्यक्ति अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यहां पर वॉल नहीं लगने दे रहे हैं। इसके चलते दोनों वार्डों के सैकड़ों नागरिक परेशान हो रहे हैं।
पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि पेयजल समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों जाम लगाया है। विभाग के जेई ने उन्हें दूसरा वॉल लगाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद पेयजल व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने करीब पौना घंटा बाद जाम को खोला। इस अवसर पर अजय सांगवान, हिम्मत, उमेद, देवी सिंह, धर्मपाल, सतबीर, श्रीनिवास यादव सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पहले हांसी-भिवानी फिर शहर के सरकुलर रोड पर लगा पानी को लेकर जाम
पानी के संकट को लेकर वीरवार को लगातार तीसरे दिन लोगो का सब्र फूटा है। मंगलवार को भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर तोशाम बाईपास मोड़ पर देवनगर कॉलोनी के लोगों ने बूस्टर निर्माण की मांग को लेकर जाम लगाया था। इसके बाद बुधवार को शहर के घंटाघर बूस्टर पर खाड़ी मोहल्ला क्षेत्र के लोगों ने जाम लगाया। वहीं इसी दौरान मिनी बाईपास पर भी पेयजल किल्लत को लेकर जाम लगा था। पानी को लेकर लगाए जा रहे जाम की वजह से भीषण गर्मी में वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

निनान जलघर के टैंकों में नहरी पानी की आपूर्ति दी जा रही है। इसके बाद पुराने जलघर के टैंकों को भरने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल शहर में पानी की राशनिंग चल रही है। आने वाले तीन से चार दिन और ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जिसके बाद नियमित पानी की आपूर्ति सभी इलाकों में मिलने लगेगी। लोगों से भी पानी की बर्बादी नहीं करने और संयम रखने का अनुरोध किया जा रहा है।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article