{"_id":"65f5dac0d5547038bb0ae3b3","slug":"the-administration-appeared-active-at-some-places-and-lax-at-other-places-with-the-code-of-conduct-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114729-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आचार संहिता के साथ कहीं सक्रिय तो कहीं सुस्त दिखा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आचार संहिता के साथ कहीं सक्रिय तो कहीं सुस्त दिखा प्रशासन
Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही चुनावी पोस्टर को रंग करके हटाते नगरपालिका कर्मचारी।
भिवानी/बवानीखेड़ा। लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में सरकारी और सार्वजनिक स्थलों से अब सरकारी प्रचार भी गायब होने लगा है। कस्बाई इलाकों के साथ शहर में दीवारों पर पुते सरकारी प्रचार भी अब नगर पालिका कर्मचारी हटाने में जुट गए हैं। भिवानी शहर के सरकुलर रोड की स्ट्रीट लाइटें अवैध होर्डिंग्स से अटी पड़ी हैं, जिन पर नेताओं के बधाई संदेश और चुनावी आहट से जुड़ी सामग्री लगी है। इस पर भी अब चुनाव आयोग की नजर पड़ेगी।
शनिवार को लोकसभा की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई। बवानीखेड़ा में आचार संहिता व चुनाव आयोग के नियमों की पालना के लिए नगर पालिका सहित पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। बवानीखेड़ा नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कस्बा में दीवारों पर लिखी चुनाव प्रचार सामग्री को सफेद रंग करके मिटा दिया। वहीं नियमों की पालना के लिए शहर में पोस्टर लगाने और दीवारों पर पेंटिंग चुनावी प्रचार सामग्री लिखने से मना किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड, बाजार, तहसील कार्यालय, अनाजमंडी क्षेत्रों में दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों के चिह्नों, स्लोगन, नामों को साफ किया गया है।
स्ट्रीट पोल के संचालन में रुकावट बन रहे होर्डिंग्स
भिवानी शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट पोल अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। जिन पर नियमों को ताक पर रखकर प्रचार हो रहा है। ये होर्डिंग्स न केवल स्ट्रीट पोल के संचालन में रुकावट बन रहे हैं, बल्कि यहां लगी रंगीन लाइटों की जगमगाहट को भी खराब कर चुके हैं। शहर के चौक चौराहों पर भी अवैध होर्डिंग्स से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। नगर परिषद भी इन्हें हटाने में उदासीनता दिखा रही है।
विज्ञापन
अर्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
शनिवार शाम चुनाव की घोषणा के बाद अर्धसैनिक बलों ने बवानीखेड़ा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च कस्बे के सामान्य अस्पताल से शुरू होकर बाईपास मोड़ हांसी चुंगी तक पहुंचा। वहीं शहर के साथ-साथ गांव जमालपुर, जाटू लोहारी, सूई व बलियाली में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अर्धसैनिक बल के जवानों ने क्षेत्र के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया। किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध घटना, संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।