{"_id":"6834a505aa5357458306f6d1","slug":"the-adc-marked-himself-for-investigation-in-the-complaint-related-to-the-education-board-as-the-board-secretary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134592-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड से संबंधित शिकायत को एडीसी ने खुद को किया बोर्ड सचिव के नाते जांच के लिए मार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड से संबंधित शिकायत को एडीसी ने खुद को किया बोर्ड सचिव के नाते जांच के लिए मार्क
Mon, 26 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायते सुनते बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल।
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाॅल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में दिलचस्प स्थिति बनी। नागरिकों की समस्याएं सुन रहे अतिरिक्त उपायुक्त एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल के सामने शिक्षा बोर्ड से संबंधित एक शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच के लिए खुद के ही नाम मार्क किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने उसी समय शिक्षा बोर्ड में अपने अधीनस्थ स्टाफ को मामले से संबंधित फाइल को उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे अतिरिक्त उपायुक्त एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल के समक्ष एक व्यक्ति ने बोर्ड के ही एक कर्मचारी पर नियमों का उल्लंघन कर पदोन्नति पाने और सरकारी आवास की सुविधा का लाभ लेने का आरोप लगाया। डॉ. नागपाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए खुद के ही पास रखा।
उन्होंने शिकायतकर्ता को न केवल उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया बल्कि उसी समय शिक्षा बोर्ड में उनके अधीनस्थ कर्मचारी को फोन कर मामले की रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने में अनावश्यक रूप से देरी न करें। एक समस्या के समाधान के लिए नागरिकों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने विशेषकर समाज कल्याण विभाग और क्रीड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए तुरंत पानी टैंकर भिजवाने के निर्देश
एडीसी ने शहर के मिनी बाईपास सैनी चौक क्षेत्र निवासी रामकिशन की ओर से रखी गई पेयजल समस्या के समाधान के लिए मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से पानी के टैंकर भिजवाने का कार्य करें ताकि लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने समाधान शिविर में मौजूद गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया को इस समस्या से संबंधित कार्रवाई का निरीक्षण करने को कहा।