फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The accused of raping a handicapped person after holding him hostage has been arrested

Bhiwani News: दिव्यांग को बंधक बना कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a handicapped person after holding him hostage has been arrested
बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने दिव्यांग के साथ कुकर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी को जैमलपुरा बलियाली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बंटी निवासी जैमलपुरा, बलियाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव बलियाली निवासी एक व्यक्ति ने थाना बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई दिव्यांग है। 2 फरवरी की रात को वह जनरल स्टोर की दुकान पर घर का सामान लेने के लिए गया था। जहां पर मौजूद आरोपियों की ओर से उसके भाई को जबरन बंधक बनाकर, कुकर्म कर व इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को बवानीखेड़ा उप निरीक्षक सुशील कुमार ने दिव्यांग को बंधक बना कुकर्म करने व धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी को जैमलपुरा बलियाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र जनरल स्टोर की दुकान पर काम करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed