{"_id":"6820fa1d50d5c2e4b102b91d","slug":"the-accused-of-providing-bank-accounts-to-the-fraudsters-was-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133949-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ठगों को बैंक खाते दिलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ठगों को बैंक खाते दिलाने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह ठगों को बैंक खाते दिलाता था।
पुलिस को दी शिकायत में शांतिनगर भिवानी निवासी महिला कर्मचारी ने बताया कि पांच अगस्त 2024 को उनके मोबाइल फोन नंबर पर किसी ने कॉल किया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर कहा कि उनके विरुद्ध मुंबई में केस दर्ज हुए हैं। इससे बचने के लिए आरोपी ने महिला से तीन लाख रुपये मांगे। यह राशि आरटीजीएस से आरोपी की ओर से बताए गए बैंक खाते में जमा करवाए थे।
साइबर थाने के एसआई वीरेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच की। इस आधार पर आरोपी की पहचान निवासी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के कस्बा जलालाबाद निवासी कृष्ण कुमार रूप में हुई।
इस आधार पर न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह धोखाधड़ी के लिए अन्य आरोपियों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इसके बदले में उसे कमीशन मिलता था।