फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Termed political speculations as baseless

Bhiwani News: डिनर बैठक पर मंत्री गंगवा बोले- भाजपा में गुटबाजी नहीं, यह रूटीन बातचीत थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Termed political speculations as baseless
भिवानी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से 12 विधायकों के साथ की गई डिनर बैठक को लेकर उठे राजनीतिक कयासों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन




शनिवार को रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए गंगवा ने कहा कि यह एक सामान्य और रूटीन की बात है, जिसे राजनीतिक रंग देकर अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम रोज एक-दूसरे से मिलते हैं, चाय पीते हैं, लंच और डिनर करते हैं। जैसे मैं परसों रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के घर चाय पीकर आया, अगर डिनर का वक्त होता तो डिनर भी कर लेता। यह कांग्रेस नहीं, भाजपा है, यहां विधायक और मंत्री पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं, बाद में पद की बात आती है। गंगवा ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस जैसी गुटबाजी नहीं है, सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर वर्ग को मिल रहा नौकरी में मौका, सिफारिश की नहीं जरूरत – रणबीर गंगवा


हरियाणा में बिहार के तहसीलदार को नियुक्त किए जाने के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये समझ से परे है कि लोग किस मानसिकता से सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा के युवा राजस्थान व अन्य राज्यों में नौकरी करते हैं, वैसे ही अन्य राज्यों के युवा भी यहां आवेदन कर सकते हैं। यह कोई सीमा पार का मामला नहीं है। आज हर वर्ग का युवा बिना सिफारिश के नौकरी पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर किया हमला, बोले - राहुल गांधी कुछ भी कर सकते हैं



रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सेनिटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो लगाने जैसी हरकतें कांग्रेस के गिरते स्तर को दिखाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकलापों की वजह से ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई और जनता ने उन्हें नकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed