{"_id":"6af5f43ad39b03d40909c53d","slug":"tenth-accused-arrested-in-shubham-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159958-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शारीरिक शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शारीरिक शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण पूरा
विज्ञापन
भिवानी के सेक्टर 23 लोहड़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या विद्यालय में योग करते शिक्षक। स्कू
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर-23 लोहड़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या विद्यालय में चल रहे शारीरिक शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर के पहले बैच का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के सभी स्कूलों में योग विषय को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए शारीरिक शिक्षकों को दक्ष बनाना है।
यह प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा एवं आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मास्टर योग ट्रेनर गजानंद कौशिक ने बताया कि पहले बैच के प्रशिक्षण का अगला चरण 16 नवंबर से शुरू होगा। इसमें शारीरिक शिक्षक मास्टर ट्रेनरों के मार्गदर्शन में योग, प्राणायाम और आहार-विहार का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
पहले चरण के समापन पर मुख्य योग प्रशिक्षकों ने शिक्षकों की प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षाएं लीं। कार्यक्रम में राज्य समन्वयक के रूप में पहुंचीं डॉ. सीमा रहेजा और संजय कौशिक ने प्रशिक्षण की पूरी कार्यप्रणाली की समीक्षा की और शिविर के सफल आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर दीपक जांगड़ा, शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र आर्य, योगासन स्पोर्ट्स एमटी नेहा शर्मा और डाइट नोडल अधिकारी नीरज शौपर्णा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
योग के विभिन्न पहलुओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को हठ योग, पतंजलि योग सूत्र, योग दर्शन, भगवद् गीता के श्लोकों एवं सार तत्व का अभ्यास, घेरंड संहिता और योगासनों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा योग से जुड़े भारत के गौरवशाली इतिहास और अन्य संबंधित विषयों का भी गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के सानिध्य में जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों को अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।