{"_id":"6af5f40aea4b30e5500e811e","slug":"tenth-accused-arrested-in-shubham-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159952-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शुभम हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शुभम हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। शुभम हत्याकांड में बवानीखेड़ा पुलिस ने वीरवार को जमालपुर निवासी छिंदर पाल उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के दिन अन्य आरोपियों के साथ शामिल था। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।
पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने हत्याकांड में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत बवानीखेड़ा पुलिस के जांच
अधिकारी अजय कुमार की टीम ने आरोपी को जमालपुर से काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि वह वारदात के दिन अन्य आरोपियों के साथ शामिल था।
पुलिस ने आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में उसकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पुलिस इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।