फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ten thousand rupees reward declared on the accused in the case of firing in Badesara

Bhiwani News: बड़ेसरा में गोली चलाने के मामले में आरोपियों पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees reward declared on the accused in the case of firing in Badesara
भिवानी। गांव बड़ेसरा में एक घर में घुसकर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उक्त आरोपियों के बारे में बताने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। आरोपियों की पहचान सोनीपत के बैयापुर निवासी कर्मबीर व उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के धनोरा निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों पर 26 जून 2021 की शाम को गांव बडे़सरा में राजकुमार नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने के मामले में बवानीखेड़ा थाना में केस दर्ज है। इस केस में उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए रोहतक रेंज की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने दस हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। आरोपियों के बारे में बवानीखेड़ा थाने के दूरभाष नंबर 01254-233033, प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा निरीक्षक संदीप सिंह के फोन नंबर 88140-11416, सुरक्षा शाखा इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के फोन नंबर 88140-11425, इंचार्ज सीआईए प्रथम के मोबाइल नंबर 88140- 11408 या फिर इंचार्ज सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी के 88140-11478 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed