फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ten thousand pensioners increased in bhiwani in one year, preparation to give three thousand from January

Bhiwani: एक साल में बढ़ गए दस हजार पेंशनधारी, हरियाणा में जनवरी से तीन हजार देने की तैयारी

Fri, 29 Dec 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2023 11:09 PM IST
सार

भिवानी में विदुर योजना के तहत एक भी लाभार्थी की पेंशन अब तक नहीं बनी है। हालांकि सरकार ने इसी साल विदुर को भी बुजुर्गों के बराबर जनवरी से तीन हजार पेंशन देने की घोषणा की थी, जबकि दिसंबर में पेंशन बनाए जाने का दावा भी किया गया है।

विज्ञापन
Ten thousand pensioners increased in bhiwani in one year, preparation to give three thousand from January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब बुजुर्गों को पेंशन की टेंशन नहीं रहेगी। क्योंकि बैंक खाते की केवाईसी और डीबीटी उपरांत 60 साल की उम्र पूरी करते ही उनके बैंक खाता में सीधे पेंशन पहुंच जाएगी। भिवानी जिले में एक साल के अंदर करीब 10 हजार नए पेंशनधारी बढ़ गए हैं। अब जनवरी में इन्हें तीन हजार देने की तैयारी चल रही है। इन पेंशन धारकों को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि अपने बैंक खाते में आधार कार्ड और पेन कार्ड को अपडेट कराते हुए केवाईसी कराया था।

विज्ञापन


भिवानी जिले में पिछले साल 1,46,416 पात्रों की पेंशन बनाई गई थी। अब 1,56,358 लाभार्थी सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से पेंशन ले रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के अपडेट डाटा के बाद पात्र बुजुर्गों के साथ-साथ अन्य श्रेणी की पेंशन भी पात्रता पूरी करने के बाद बनाई गई है। इसमें आठ तरह की श्रेणी विभाग ने निर्धारित की है।
विज्ञापन


जिले में ऐसे बुजुर्ग भी हैं, जिनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड में अलग-अलग उम्र दर्शायी गई हैं, ऐसे बुजुर्गाें को अपने प्राथमिक स्कूल से उम्र का प्रमाण अनिवार्य किया है। जिसे कामन सर्विस सेंटर पर पेंशन के आवेदन के साथ प्रस्तुत करते हुए जिसके जरिये परिवार पहचान पत्र में भी उम्र की वेरिफिकेशन करानी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदुर से अभी दूर है पेंशन योजना
जिले में विदुर योजना के तहत एक भी लाभार्थी की पेंशन अब तक नहीं बनी है। हालांकि सरकार ने इसी साल विदुर को भी बुजुर्गों के बराबर जनवरी से तीन हजार पेंशन देने की घोषणा की थी, जबकि दिसंबर में पेंशन बनाए जाने का दावा भी किया गया है। हालांकि समाज कल्याण विभाग के खाते में अभी तक एक भी विदुर पेंशनधारक नहीं है।


अधिकारी के अनुसार
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से सभी श्रेणी के लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया है। जिन बुजुर्गों की उम्र परिवार पहचान पत्र में 60 साल की हो चुकी है। उनकी पेंशन स्वत: बनाई जा रही है। इसके अलावा विधवा पेंशन के लिए लाभार्थी को सीएससी सेंटर से आवेदन कराना अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र से सभी परिवार जुड़ चुके हैं। -देवेंद्र कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी भिवानी।

ये हैं जिले में पेंशन के लाभार्थी
श्रेणी- अब- पिछले साल
बुजुर्ग पेंशन- 94054- 85896
दिव्यांग- 8893- 8565
विधवा पेंशन- 40828- 39589
आश्रित बच्चे- 10626- 9996
लाडली योजना- 1509- 1877
डिसेबल बच्चे- 445- 490

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed