फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ten cities will be modernized and industries will be set up

तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के दस शहरों का होगा आधुनिकीकरण, लगेंगे उद्योग : मोहन यादव

Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Ten cities will be modernized and industries will be set up
भिवानी के नंदगांव में आयोजित रैली को संबो​धित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
भिवानी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीरवार को भिवानी जिले के नंदगांव में पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं। प्रदेश में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के दस शहरों का आधुनिकीकरण कर वहां 50,000 युवाओं की नौकरी के लिए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। दो लाख सरकारी नौकरियों में भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में भारत की सीमा पर सैनिकों के सिर काटे जाते थे, आज भाजपा सरकार में भारतीय सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर कार्रवाई कर रही है। यह देश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया में 200 से ज्यादा देश अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहते हैं जबकि भारत वसुधैव कुटुंबकम के संदेश के साथ सबको साथ लेकर चलता है। आज अमेरिका, रूस और यूक्रेन जैसे देश प्रधानमंत्री मोदी को नमस्कार करते हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि मार्क्सवादी पार्टी रोजगार को खत्म करने के लिए धरने-प्रदर्शन करती है जबकि भाजपा देश का वास्तविक विकास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। अरावली क्षेत्र में 10,000 एकड़ में जंगल सफारी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। हर जिले में विश्वकर्मा महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी और प्रदेश के सात जिले जिनमें मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे।



राहुल गांधी अज्ञानी, विदेशों में देश का कर रहे अपमान : डॉ. यादव

चरखी दादरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादरी हलके मिसरी गांव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान की जनसभा को संबोधित किया। यहां डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अज्ञानी हैं। वह विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। देश के खिलाफ जाने वालों को चुनाव में वोट की चोट से जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed